<
Categories: वीडियो

फेज-2 और सेक्टर-60 में भारी बवाल, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद भड़के मजदूर, गाड़ियों में लगाई आग और जमकर किया पथराव!

नोएडा की गारमेंट और एक्सपोर्ट कंपनियों में काम करने वाले करीब 40,000 से 45,000 मजदूरों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा, 9 से 13 हजार रुपये के मामूली वेतन पर 12-12 घंटे काम करने की मजबूरी ने उन्हें सड़कों पर उतार दिया, प्रदर्शन तब हिंसक हो गया जब पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए बल प्रयोग किया, जिसमें कथित तौर पर कुछ महिला कर्मचारी घायल हो गईं, इसके जवाब में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के वाहनों और निजी संपत्तियों में तोड़फोड़ की और आगजनी की, तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए, उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात एक उच्च-स्तरीय बैठक की और गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद के लिए न्यूनतम वेतन (Minimum Wage) में करीब 21% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है.

Noida Workers Protest Violence: यह आंदोलन आधुनिक शहरी विकास के पीछे छिपी ‘मजदूरों की बेबसी’ की कहानी कहता है, तीन दिनों से शांतिपूर्ण चल रहा प्रदर्शन सोमवार को तब उग्र हुआ जब फेज-2 इलाके में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई, आंसू गैस के गोले छोड़े गए और पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए, सरकार ने अब नोएडा और गाजियाबाद के लिए संशोधित वेतन तय किया है, अकुशल के लिए ₹13,690 पहले ₹11,313 था, अर्ध-कुशल ₹15,059 और कुशल ₹16,868, हालांकि वेतन बढ़ाया गया है लेकिन कर्मचारी अभी भी ₹18,000-₹20,000 और सख्त 8 घंटे की ड्यूटी की मांग पर अड़े हैं, उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई और घर के किराए के सामने यह बढ़ोतरी भी कम है, नोएडा डीएम मेधा रूपम और पुलिस प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है और औद्योगिक शांति के लिए कंपनियों के मालिकों के साथ बैठकें की जा रही हैं.

Recent Posts

Suzuki GSX R1000R vs Brixton Crossfire 500 Storr: स्पोर्टी लुक्स के साथ कई एडवांस फीचर्स, आपके लिए क्या रहेगी बेस्ट

यह दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की काफी दमदार बाइकें मानी जाती हैं. इन्हें लेने…

Last Updated: May 25, 2026 23:06:58 IST

Xiaomi 17T vs OnePlus 15: कीमत में ही नहीं फीचर्स और जनरेशन में भी स्मार्ट, जानें दोनों के बीच बड़े अंतर

Xiaomi 17T vs OnePlus 15 भी अपने सेगमेंट के बेहद आकर्षक और दमसदार स्मार्टफोन माने…

Last Updated: May 25, 2026 23:04:32 IST

Pawan Singh Song: ‘चदरिये में’ गाने में पवन सिंह ने अपडेटेड बिहारन के साथ उड़ाया गर्दा, आप भी देख हो जाएंगे मदहोश!

Chadariye Mein Song: भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह का एक गाना' चदरिये में' को यूट्यूब पर…

Last Updated: May 25, 2026 22:51:17 IST

‘डॉन 3’ के कारण बढ़ता जा रहा रणवीर सिंह और फरहान अख्तर में विवाद, ‘धुरंधर’ एक्टर ने पहली बार दी प्रतिक्रिया

Don 3 Controversy: अभिनेता रणवीर सिंह ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा…

Last Updated: May 25, 2026 20:54:56 IST

Silver Price Today 25 May, 2026: चांदी की कीमत ने भरी उड़ान, यहां जानें अपने शहरों की कीमत

Silver Price Today 25 May, 2026: सोने की तरह चांदी की कीमत में भी सोमवार…

Last Updated: May 25, 2026 19:48:17 IST