Noida Workers Protest Violence: यह आंदोलन आधुनिक शहरी विकास के पीछे छिपी ‘मजदूरों की बेबसी’ की कहानी कहता है, तीन दिनों से शांतिपूर्ण चल रहा प्रदर्शन सोमवार को तब उग्र हुआ जब फेज-2 इलाके में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई, आंसू गैस के गोले छोड़े गए और पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए, सरकार ने अब नोएडा और गाजियाबाद के लिए संशोधित वेतन तय किया है, अकुशल के लिए ₹13,690 पहले ₹11,313 था, अर्ध-कुशल ₹15,059 और कुशल ₹16,868, हालांकि वेतन बढ़ाया गया है लेकिन कर्मचारी अभी भी ₹18,000-₹20,000 और सख्त 8 घंटे की ड्यूटी की मांग पर अड़े हैं, उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई और घर के किराए के सामने यह बढ़ोतरी भी कम है, नोएडा डीएम मेधा रूपम और पुलिस प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है और औद्योगिक शांति के लिए कंपनियों के मालिकों के साथ बैठकें की जा रही हैं.
22