बेंगलुरु के कबन पार्क ट्रैफिक पुलिस ने स्वर्गवासीअंडरवर्ल्ड डॉन मुथप्पा राय के बेटे रिक्की राय को समन जारी किया है दरअसल, शुक्रवार की सुबह उनकी लग्जरी लम्बोर्गिनी (Lamborghini Ricky Rai Lamborghini Stunt) कार का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कार को अनिल कुंबले सर्कल पर खतरनाक तरीके से घुमाया (Skidding) जा रहा था, पुलिस जांच में पता चला कि यह कार हाल ही में दिल्ली के एक वेंडर से खरीदी गई थी और रिक्की राय इसके आंशिक मालिक (Partial Owner) हैं, पुलिस ने जनता की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में FIR दर्ज कर ली है.
Ricky Rai Lamborghini Stunt Bengaluru: बेंगलुरु की सड़कें अक्सर अपनी ट्रैफिक के लिए जानी जाती हैं, लेकिन शुक्रवार तड़के अनिल कुंबले सर्कल पर कुछ अलग ही मंज़र था, एक चमकती हुई लम्बोर्गिनी कार बीच चौराहे पर गोल-घेरे बना रही थी और टायरों के घिसने का शोर सन्नाटे को चीर रहा था, जब इस स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो पुलिस हरकत में आई सीसीटीवी फुटेज और जांच के बाद पुलिस ने पुष्टि की कि कार रिक्की राय की है, पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने (Reckless Driving endangering public safety) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, रिक्की राय को अब तक दो नोटिस जारी किए जा चुके हैं, जिसमें उन्हें जल्द से जल्द पुलिस के सामने पेश होकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है, यह लग्जरी कार हाल ही में दिल्ली से बेंगलुरु लाई गई थी, लेकिन पहले ही ‘कारनामे’ ने इसे पुलिस स्टेशन के चक्कर लगवा दिए हैं.
Morning Tips: सुबह के पहले 2 घंटे आपकी सेहत और प्रोडक्टिविटी तय करते हैं. जानें…
Kangana Ranaut: बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत की जिंदगी से जुड़े…
Gold Price Crash: सोने के भाव में 40 साल की सबसे बड़ी गिरावट! आखिर क्यों…
पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी संपत्ति का बंटवारा कर दिया…
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो किसी…
Chaitra Navratri 2026: इस समय चैत्र नवरात्रि का पावन समय चल रहा है, जिसके चलते…