<
Categories: धर्म

1700 साल पुराना मंदिर और चमत्कार ऐसा कि दिन में 3 बार बदलती है देवी की मूर्ति का रंग,जानें सच

Chaitra Navratri 2026: इस समय चैत्र नवरात्रि का पावन समय चल रहा है, जिसके चलते चारों ओर भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिल रहा है. इस खास अवसर पर आज हम आपको एक ऐसे अद्भुत और रहस्यमयी मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कहानी बेहद चौंकाने वाली है.

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि का पावन समय चल रहा है और देशभर में भक्त मां दुर्गा की आराधना में लीन हैं. इन नौ दिनों को साधना, व्रत और भक्ति का विशेष पर्व माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस दौरान पूरे श्रद्धा भाव से की गई पूजा से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और जीवन के दुख-दर्द दूर कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं. इसी खास अवसर पर आज हम आपको एक ऐसे अद्भुत और रहस्यमयी मंदिर के बारे में बता रहे हैं, जिसकी मान्यताएं सुनकर हर कोई चौंक जाता है.

इस मंदिर को लेकर एक बेहद दिलचस्प कथा प्रचलित है. कहा जाता है कि इसका निर्माण केवल एक रात में हुआ था. गांववालों ने मंदिर बनाने के लिए ईंटें तो तैयार की थीं, लेकिन जब सुबह वहां पहुंचे तो देखा कि बिना किसी भट्ठे के ही ईंटें पूरी तरह पकी हुई थीं. यही नहीं, मंदिर को जोड़ने के लिए न तो सीमेंट का उपयोग हुआ और न ही चूना, बल्कि बेल और गुड़ के मिश्रण से इसे मजबूत बनाया गया था.

उत्तराखंड की वादियों में बसा चमत्कारी धाम

उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ प्राचीन धार्मिक स्थलों के लिए भी प्रसिद्ध है. इन्हीं पहाड़ियों के बीच अल्मोड़ा जिले के शीतलाखेत क्षेत्र के पास स्थित है स्याही देवी मंदिर, जिसे कई लोग शाही देवी मंदिर के नाम से भी जानते हैं. यह मंदिर न सिर्फ आस्था का केंद्र है, बल्कि अपने अनोखे चमत्कारों और रहस्यों के कारण भी लोगों को आकर्षित करता है.इतिहासकारों और स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर का संबंध कत्युरी राजवंश के समय से माना जाता है. इसकी प्राचीनता लगभग 900 से लेकर 1700 साल तक बताई जाती है. इतने लंबे समय से यह मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है और आज भी इसकी मान्यता में कोई कमी नहीं आई है.

52 गांवों की आस्था का केंद्र

स्याही देवी को आसपास के करीब 52 गांवों की इष्ट देवी माना जाता है. कई परिवार इन्हें अपनी कुलदेवी के रूप में पूजते हैं. स्थानीय लोगों का गहरा विश्वास है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है. यही वजह है कि दूर-दराज से भक्त यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं, खासकर नवरात्रि के दौरान यहां भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिलता है.

दिन में तीन बार बदलता है माता का रंग

इस मंदिर की सबसे खास और रहस्यमयी बात यह है कि यहां स्थापित देवी की मूर्ति का रंग दिन में तीन बार बदलता हुआ दिखाई देता है. सुबह, दोपहर और शाम के समय प्रतिमा का रंग अलग-अलग नजर आता है. श्रद्धालु इसे माता की जीवंत शक्ति और दिव्य उपस्थिति का प्रतीक मानते हैं, जो इस मंदिर को और भी खास बना देता है.मान्यता है कि वर्ष 1898 में स्वामी विवेकानंद भी इस पवित्र स्थल पर आए थे. उन्होंने यहां ध्यान और साधना की थी, जिसके बाद से यह स्थान साधकों और संतों के लिए भी विशेष महत्व रखने लगा. आज भी कई लोग यहां शांति और आध्यात्मिक अनुभव की तलाश में पहुंचते हैं.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

RBI ने एक ही झटके में 150 NBFC का रजिस्ट्रेशन क्यों किया रद्द? चौंकाने वाली वजह कर देगी हैरान

RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…

Last Updated: May 14, 2026 22:57:25 IST

QR कोड हिस्ट्री से रेस्तरां स्टाफ ने निकाला महिला का नंबर, फिर रात में किया ये कांड, Video देख सहम उठेगा कलेजा

Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…

Last Updated: May 14, 2026 22:34:19 IST

IPL के बीच क्रिकेटर का संन्यास, फर्स्ट क्लास को कहा अलविदा, 10000 से भी ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…

Last Updated: May 14, 2026 19:51:37 IST

महंगे प्रोडक्ट्स नहीं चेहरे पर लगाएं मैंगो फेस पैक, 10 मिनट में घर पर करें तैयार

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…

Last Updated: May 14, 2026 18:38:34 IST

वाह रे भैया स्कूटी पर स्कूटी! सड़क पर निकली ऐसी सवारी कि दंग रहे लोग, महिला ने खींचा ध्यान

Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: May 14, 2026 18:32:37 IST

Joke of the Day: दादी मां आप टे बोलकर दिखाओ… वजह पूछने पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…

Last Updated: May 14, 2026 16:04:32 IST