आधी रात को कब्रिस्तान में खाना डिलीवर करने पहुंचे एक डिलीवरी बॉय का वीडियो वायरल हो रहा है, लोकेशन और ग्राहक की अजीबोगरीब आवाज सुनकर डिलीवरी बॉय इतना डर गया कि वह डिलीवरी छोड़कर वहां से भाग खड़ा हुआ, अब लोग मजे ले रहे हैं कि क्या भूतों को भी आधी रात को बिरयानी की क्रेविंग होने लगी है?
Ghost Ordering Food: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आपकी हंसी भी छूटेगी और डर के मारे रोंगटे भी खड़े हो जाएंगे, इस क्लिप में एक डिलीवरी बॉय ‘मौत के सन्नाटे’ के बीच खाना पहुंचाने निकला, लेकिन ड्रॉप-ऑफ लोकेशन देखकर उसकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई, डिलीवरी एड्रेस कोई घर नहीं, बल्कि एक कब्रिस्तान था, वीडियो में सुनाई दे रहा है कि जब डिलीवरी बॉय ग्राहक को कॉल करता है, तो सामने से एक महिला की आवाज आती है जो बड़े इत्मीनान से कहती है— “सीधा अंदर आ जाओ” बेचारा डिलीवरी बॉय जैसे ही गेट के पास पहुंचता है, वहां एक कुत्ते को बैठा देख और सन्नाटा महसूस कर उसे समझ आ जाता है कि मामला गड़बड़ है, महिला की बार-बार “अंदर आ जाओ” की ज़िद सुनकर उसने रिस्क लेना मुनासिब नहीं समझा और ‘सॉरी’ बोलकर वहां से उल्टे पैर दौड़ लगा दी.
Silver Price Today 18 May 2026: सोमवार (18 मई, 2026) को भी सोने की कीमतों…
Funny Joke of the Day: योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर लोगों को ज्यादा से…
Gold Price Today 18 May 2026: सप्ताह के पहले दिन सोमवार (Gold Price Today 18…
गर्मी के मौसम में लौकी काफी फायदेमंद होती है, जो लोग अपना वजन कम करना…
Mushfiqur Rahim Century: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज मुशफिकुर…
CM Yogi on Namaz: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में सार्वजनिक…