<
Categories: मनोरंजन

पति परमीत सेठी पर फूटा अर्चना पूरन सिंह का गुस्सा, सालों पुराने जख्मों को याद कर बयां किया अपना दर्द

Emotional Journey : मशहूर एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने एक पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी के सबसे दुखद हिस्से के बारे में बताया. उन्होंने साझा किया कि सालों पहले जब उनका मिसकैरेज (गर्भपात) हुआ था, तब वह बहुत बुरे दौर से गुजर रही थी. अर्चना ने अपने पति परमीत सेठी पर आरोप लगाया कि उस नाजुक वक्त में परमीत उन्हें सहारा देने के बजाय फुटबॉल खेलने चले गए थे.

Emotional Journey : मशहूर कॉमेडी क्वीन अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में अपने जीवन के एक बहुत ही निजी और दुखद अनुभव को साझा किया है.  एक पॉडकास्ट के दौरान अर्चना ने बताया कि सालों पहले जब उनका गर्भपात (Miscarriage) हुआ था, तो वह शारीरिक और मानसिक रूप से वह पूरी तरह टूट गई थी.  यह उनके जीवन का सबसे कठिन दौर था, जिसमें उन्हें अपने जीवनसाथी के सबसे ज्यादा सहारे की जरूरत थी.
अर्चना ने दुखी याद करते हुए कहा कि उस मुश्किल समय में उनके पति परमीत सेठी ने उन्हें अकेला छोड़ दिया था. अर्चना को उम्मीद थी कि परमीत उनके पास रहकर उनका हौसला बढ़ाएंगे, लेकिन परमीत उन्हें उसी हालत में छोड़कर फुटबॉल खेलने चले गए थे. अर्चना ने बताया कि उस वक्त उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे उन्हें ‘त्याग’ (Abandoned) दिया गया है.  उनके लिए यह यकीन करना मुश्किल था कि उनके पति के लिए उनके दुख से ज्यादा जरूरी फुटबॉल का मैच था.
इस घटना ने अर्चना को अंदर तक हिलाकर रख दिया और उनके मन में रिश्ते को लेकर काफी कड़वाहट भर दी थी.  उन्हें लगा कि उनके और परमीत के बीच का भावनात्मक जुड़ाव खत्म हो गया है.  अर्चना का कहना है कि वह उस दौर के दर्द और अकेलेपन को आज तक भूल नहीं पाई है.  यह खुलासा उनके फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला है, क्योंकि अर्चना और परमीत को बॉलीवुड के सबसे मजबूत कपल्स में से एक माना जाता है.
Mansi Sharma

Recent Posts

सैफई में रेस्टोरेंट के बाहर युवक युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, गाड़ी पर दिखा पार्टी का स्टिकर

Saifai Viral Video: मैनपुरी के सैफई में रेस्टोरेंट के बाहर युवक युवती का कथित आपत्तिजनक…

Last Updated: September 20, 2026 23:25:44 IST

क्रिकेट के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे मोहम्मद शमी? जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद अटकलें तेज

Mohammed shami jayant chaudhary meeting: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी से…

Last Updated: September 20, 2026 22:29:25 IST

वो तुम्हारी पत्नी है… सलमान ने कटरीना के लिए लिया स्टैंड तो विक्की कौशल पर भड़के लोग, जमकर किया ट्रोल

Katrina Kaif trolling: सलमान खान के ‘बिग बॉस’ वीकेंड का वार में बॉडी शेमिंग और…

Last Updated: September 20, 2026 21:52:54 IST

एक तरफ जेल में इमरान खान का मेडिकल चेकअप, दूसरी तरफ बहन अलीमा हिरासत में… क्या है पूरा मामला?

Imran Khan Health Update: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर चल…

Last Updated: September 20, 2026 20:56:03 IST

तमन्ना का फिर दिखा डांस का जलवा, सिद्धार्थ मल्होत्रा संग ‘ठुम्मक ठुम्मक’ में मचाया धमाल

Thummak Thummak song: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द व्वान' के नए डांस…

Last Updated: September 20, 2026 20:21:15 IST

पहले इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर प्यार और शादी का वादा…मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिए गए सौरव गुर्जर

Saurav Gurjar complaint: 'महाभारत' के भीम और रेसलर सौरव गुर्जर के खिलाफ एक महिला की…

Last Updated: September 20, 2026 20:04:24 IST