Live
Search
HomeVideosसड़क पर बही घी की गंगा: तिरुपति बालाजी के घी को सड़कों से भरकर ले गए लोग, वायरल तस्वीरों ने किया सबको हैरान!

सड़क पर बही घी की गंगा: तिरुपति बालाजी के घी को सड़कों से भरकर ले गए लोग, वायरल तस्वीरों ने किया सबको हैरान!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-03-10 07:18:33

Tirupati Ghee Tanker Accident: यह घटना रविवार कड़पा जिले के कोंडापुरम मंडल में चित्रावती ब्रिज के पास हुई, नेशनल हाईवे-67 पर एक मोड़ काटते समय ड्राइवर ने टैंकर पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह पलट गया, ड्राइवर और क्लीनर को मामूली चोटें आईं, लेकिन असली ड्रामा टैंकर के पलटने के बाद शुरू हुआ, देखते ही देखते आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए, पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने हजारों लीटर घी लूट लिया, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे लोग सड़कों पर बहते घी को बर्तनों में भर रहे हैं, टीटीडी (TTD) ने स्पष्ट किया है कि इस हादसे से मंदिर में लड्डू के उत्पादन पर असर नहीं पड़ेगा क्योंकि उनके पास पर्याप्त बफर स्टॉक मौजूद है, पुलिस ने बाद में स्थिति को नियंत्रित किया और क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा कराया गया.

आंध्र प्रदेश के कड़पा जिले में एक बड़ा सड़क हादसा उस समय चर्चा का विषय बन गया जब तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के लिए घी ले जा रहा एक भारी टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, यह टैंकर पुणे से तिरुपति जा रहा था और इसमें करीब 21,000 लीटर घी लदा था, हादसे के तुरंत बाद टैंकर से कीमती घी सड़कों और नालियों में बहने लगा, आमतौर पर एक्सीडेंट के समय लोग मदद के लिए दौड़ते हैं, लेकिन यहां का दृश्य बिल्कुल उल्टा था, जैसे ही स्थानीय ग्रामीणों को पता चला कि टैंकर में शुद्ध घी है, वे अपने घरों से बाल्टियां, पतीले और डिब्बे लेकर मौके पर पहुंच गए और घी लूटने की होड़ मच गई.

MORE NEWS