<
Categories: वीडियो

कंबल बांटने निकले थे या ‘मजहब’ चेक करने? BJP के पूर्व सांसद के अहंकार की ‘बत्ती गुल’, टोंक के लोगों ने मुंह पर मारे कंबल और मिठाई!

पूर्व बीजेपी सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया के 'कंबल कांड' ने टोंक में एक बड़ा जन-आंदोलन खड़ा कर दिया है, जब जौनापुरिया ने मुस्लिम महिलाओं से कंबल वापस छीने, तो गांव के हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने मिलकर इसका करारा जवाब दिया, ग्रामीणों ने जुलूस निकाला और सांसद के घर के बाहर कंबल और मिठाइयों का ढेर लगा दिया, प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि टोंक की एकता को कोई भी नेता अपनी ओछी राजनीति से नहीं तोड़ सकता, महिलाओं ने भी इस विरोध में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कहा कि अपमान सहकर ली गई मदद जहर के समान है, "सांसद ने हमें बांटने की कोशिश की, लेकिन हम और भी ज्यादा मजबूत होकर साथ आ गए हैं," यह शब्द पूरे राजस्थान में गूंज रहे हैं, ग्रामीणों के इस कड़े रुख ने जौनापुरिया को बैकफुट पर ला दिया है, सोशल मीडिया पर लोग ग्रामीणों की इस दिलेरी को सलाम कर रहे हैं और इसे नफरत के खिलाफ 'भाईचारे की सर्जिकल स्ट्राइक' बता रहे हैं.

Tonk Villagers Return Blankets: राजस्थान के टोंक में पूर्व बीजेपी सांसद सुखबीर सिंह (Sukhbir Singh) जौनापुरिया द्वारा मुस्लिम महिलाओं को अपमानित करने और उनसे कंबल वापस छीनने की घटना ने अब एक नया और ऐतिहासिक मोड़ ले लिया है, सांसद की इस ‘नफरती राजनीति’ के खिलाफ पूरा गांव एक साथ खड़ा हो गया है, ग्रामीणों ने मिसाल पेश करते हुए ना केवल सांसद द्वारा दिए गए सभी कंबल वापस कर दिए, बल्कि उनके द्वारा बांटी गई मिठाइयों के डिब्बे भी उनके मुंह पर लौटा दिए, गांव वालों का गुस्सा इस बात पर था कि एक नेता ने उनके बीच मजहब की दीवार खड़ी करने की कोशिश की, निवाई के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से इकट्ठा होकर नारेबाजी की और स्पष्ट संदेश दिया कि राजस्थान की धरती ‘गंगा-जमुना तहजीब’ की है, उन्होंने कहा कि “हमें ऐसे नेता की मदद की जरूरत नहीं है जो हमारे हिंदू-मुस्लिम भाईचारे में जहर घोले” ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि वे आपस में चंदा इकट्ठा कर लेंगे या भीख मांग लेंगे, लेकिन किसी ऐसे व्यक्ति से सहायता नहीं लेंगे जो उनकी मां-बहनों का अपमान करे, यह विरोध अब राजस्थान में स्वाभिमान का प्रतीक बन गया है.

Aksha Choudhary

Hy! I am Aksha Choudhary a dedicated and motivated individual with a strong interest in learning new skills and enhancing professional growth. I am committed to delivering quality work and continuously improving through new opportunities and experiences.

Share
Published by
Aksha Choudhary

Recent Posts

96 Year Old Grandmother: जुनून हो तो उम्र मायने नहीं रखती, कार्त्यायनी अम्मा ने किया ऐसा कमाल, कहलाई पोस्टर दादी

96 year old grandmother: कहते हैं न कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है.…

Last Updated: April 6, 2026 17:24:53 IST

मोहब्बत के इंजेक्शन में इंफेक्शन का डोज! KISS करने से पहले सावधान, प्यार के साथ मुफ्त मिल सकती ये बीमारी

Kissing Health Risks: आमतौर पर किस करने को प्यार का संकेत माना जाता है. लेकिन,…

Last Updated: April 6, 2026 17:22:37 IST

IPL 2026: CSK की अजीबोगरीब रणनीति… 14 करोड़ी ऑलराउंडर से नहीं करवाई बॉलिंग, हर मैच में लाखों का घाटा!

Prashant Veer: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने IPL 2026 के लिए ऑलराउंडर प्रशांत वीर…

Last Updated: April 6, 2026 17:13:25 IST

संजू सैमसन या जसप्रीत बुमराह? किसे मिलेगा प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, एक और खिलाड़ी रेस में

आईसीसी ने मार्च महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन लिस्ट…

Last Updated: April 6, 2026 17:06:34 IST

आखिर कौन था वो? दिल्ली विधानसभा में ‘फिल्मी’ अंदाज में घुसी गाड़ी, स्पीकर की कार पर फेंकी स्याही

Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक! यूपी नंबर की बेकाबू कार बैरिकेड तोड़…

Last Updated: April 6, 2026 16:59:27 IST

इस ऑप्टिकल इल्यूजन में छिपे हैं 5 अंतर, 10 सेकंड में पहचान लिया तो समझिए आप हैं बेहद तेज

Optical Illusion Eye Test Challenge: आज का ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज रोज के मुकाबले थोड़ा अलग…

Last Updated: April 6, 2026 16:52:43 IST