होम / राजधानी में आज से बढ़ेगा ठंड का कहर, छाया रहेगा घना कोहरा, 5 जनवरी तक यलो अलर्ट जारी

राजधानी में आज से बढ़ेगा ठंड का कहर, छाया रहेगा घना कोहरा, 5 जनवरी तक यलो अलर्ट जारी

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : December 31, 2022, 9:23 am IST

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को दिन में खिली धूप और नम हवा के प्रभाव से सर्दी से थोड़ी राहत मिली। मगर देर शाम नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला। आज शनिवार को एक बार फिर से ठंड का सितम देखने को मिलेगा और कोहरा छाया रहेगा।

मौसम विज्ञान के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 22.8 डिग्री सेल्सियस और 10.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज हुआ। बीते दिनों दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे दर्ज हो रहा था। जिसके चलते दिल्ली में सर्दी देखने को मिलती थी।

घना कोहरा छाए रहने की संभावना

आज शनिवार को एक बार फिर से दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होनी शुरू हो गई है। इसके साथ ही 2 जनवरी तक तापमान 4 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है। जो कि 5 जनवरी तक ऐसे ही रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 3 से 4 दिन दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में घने से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

5 जनवरी तक येलो अलर्ट

31 दिसंबर से लेकर 5 जनवरी तक शीतलहर चलने और सर्द दिन रहने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर पश्चिम भारत में शीतलहर चलेगी। आज शनिवार को राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही घना कोहरा छाए रहने का भी अनुमान लगाया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक दर्ज होगा।

Also Read: आज रात 9 बजे के बाद ‘राजीव चौक’ से नहीं जा सकेंगे बाहर, नए साल के जश्न को देखते हुए DMRC का आदेश

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT