होम / Delhi Weather: राजधानी में बढ़ी ठंड, इतना रहा दिल्ली का AQI, जानें मौसम का हाल

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ी ठंड, इतना रहा दिल्ली का AQI, जानें मौसम का हाल

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : November 25, 2022, 12:15 pm IST

Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली में दशहरे के बाद से ही हल्की ठंड का एहसास होने लगा था। हालांकि अब हर रोज दिल्ली में सर्द हवा बढ़ती जा रही है। जिसके चलते सुबह-शाम काफी ठंड महसूस होने लगी है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान पिछले दिनों में 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक आज शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। इसके अलावा राजधानी की हवा में भी सुधार नहीं देख रहा है।

आपको बता दें कि दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक यानि की AQI की बात की जाए तो 215 AQI दर्ज किया गया है। गुरुवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है। IMD की तरफ से जारी एक बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में 8.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जो कि औसत तापमान से 3 डिग्री कम है।

नवंबर 2020 में गिरा था इतना पारा

बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानि की सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार राजधानी का 24 घंटों का औसत AQI 213 दर्ज किया गया है। जानकारी दे दें कि दिल्लीवासियों ने आखिरी बार इतनी ठंड नवंबर 2020 में देखी थी। उस समय 6.3 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान गिर गया था। इस सप्ताह के आने वाले दिनों में 28 नवंबर तक तापमान गिरने की आसंका जताई गई है। दिल्ली की सर्दी जिसके बाद काफी बढ़ने लगेगी। हालांकि दोपहर की धूप से बढ़ती ठंड से राहत मिल रही है।

Also Read: पूरा नहीं हुआ आरोपी आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट, तबीयत खराब होने के कारण रूका

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT