संबंधित खबरें
IPL 2025 Schedule: जारी हो गया IPL 2025 का शेड्यूल, 22 मार्च को इन दोनों टीमों के बीच होगा पहला मैच, 25 मई को फाइनल
क्रिकेट इतिहास के 5 बड़े थप्पड़ कांड, जब दोस्ती भूल एक दूसरे के दुश्मन बन गए खिलाड़ी
पुलवामा अटैक में शहीद जवान के बेटे के लिए वीरेंद्र सहवाग ने उठाया था कदम, अब अचानक होने लगी हर ओर चर्चा, जानिए वजह
ऋचा घोष के अंदर आई धोनी की आत्मा, बीच मैदान पर मचाया ऐसा कहर, खोल दिये गेंद के धागे
भारत में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में प्रौद्योगिकी की अहम भूमिका: केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे
IPL 2025:रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रजत पटिदार को कप्तान नियुक्त किया, विराट कोहली ने जताया विश्वास
ipl 2024 pitch
India News (इंडिया न्यूज), SA VS SL Pitch Report: भारत के धरती पर खेले जा रहे क्रिकेट विश्व कप (Cricket World Cup) में आज के दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि, यह मैदान बल्लेबाजों के लिए हमेशा से मुश्किल भरा रहा है। यहां रन बनाना कभी भी आसान नहीं रहा। यही कारण है कि इस मैदान पर अब तक खेले गए 26 वनडे मैचों में महज दो बार ही टीमें 300 रन का आंकड़ा छूने में सफल रही है। सबसे पहली बार यहां पाकिस्तान ने 300 रन का आंकड़ा छुआ था।
भारत के खिलाफ अप्रैल 2005 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 8 विकेट खोकर 303 रन बनाए थे। इसके बाद फरवरी 2011 में वेस्टइंडीज ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 8 विकेट खोकर 330 रन का स्कोर खड़ा किया था। यहां हुए सभी 26 मैचों में 6 बार ऐसा भी हुआ है। जब पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमें 200 रन भी बनाने में विफल रही हैं। दिल्ली के इस मैदान पर कम से कम 250 से ज्यादा गेंद खेलने वाले खिलाड़ियों में सर्वोच्च स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 96.38 रहा है।
भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने यहां 7 पारियों में इस स्ट्राइक रेट से 267 रन बनाए हैं। इस मैदान पर अब तक वनडे में केवल 8 शतक ही लगे हैं। आपको बता दें कि, आज तक कोई भी बल्लेबाज इस मैदान पर दो शतक नहीं जड़ पाया है। यहां छक्के जड़ना भी काफी कठीन माना जाता है। अब तक केवल 5 बल्लेबाज इस मैदान पर 3 से ज्यादा छक्के जड़ सके हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस पिच पर बल्लेबाजी करना बिल्कुल भी आसान नहीं है।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में श्रीलंका ने अब तक 5 मुकाबला खेला हैं। इन सभी 5 मुकाबलों में लंकाई टीम को तीन में हार का सामना करना पड़ा है। उसे एक मैच में जीत मिली है और एक मैच रद्द हुआ है। वहीं दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड यहां बराबरी वाला रहा है। प्रोटियाज ने यहां दो मैच खेले हैं और इनमें से उसे एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है।
यह भी पढ़ें:-
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.