12-minute Angel Nuzhat Video: सोशल मीडिया पर Angel Nuzhat Private Video खूब सर्च हो रहा है और एक तथाकथित 12-मिनट का वायरल MMS वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है. अब इसे लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. ऐसे में अगर आप भी इस वीडियो को सर्च कर रहे हैं, तो पहले इस खबर को पढ़ लें.
एंजल नुजहत के वायरल वीडियो का सच
Angel Nuzhat News: सोशल मीडिया पर पिछले दिनों 19 मिनट 34 सेकंड के वायरल वीडियो ने खूब चर्चा बटोरी थी. अब फिर से एक वीडियो के वायरल होने का दावा किया जा रहा है और लोग उसे सर्च भी कर रहे हैं. इस बार दावा किया जा रहा है कि एंजल नुजहत का एक 12 मिनट का प्राइवेट एमएमएस वीडियो वायरल हो गया है. ऐसे में कई सोशल मीडिया यूजर्स इस नाम से वीडियो को सर्च करने में लगे हैं. हालांकि, जो लोग इस तरह के वीडियो को सर्च कर रहे हैं, उन्हें थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि यह पूरी तरह से एक घोस्ट फाइल स्कैम है.
दरअसल, सोशल मीडिया पर Angel Nuzhat Private Video खूब सर्च हो रहा है और एक तथाकथित 12-मिनट का वायरल MMS वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है. वहीं साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसा कोई वीडियो है ही नहीं. यह सिर्फ घोस्ट फाइल ट्रैप में फंसाने की साइबर स्कैमर्स की चाल है.
साइबर एक्सपर्ट्स के अनुसार एंजल नुजहत भी एक फेक पहचान है. ठगी करने के लिए हैकर्स अब इन तरीकों को अपना रहे हैं. हैकर्स इस तरह के समय का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे यूजर्स को लगे कि वीडियो असली है. लेकिन जैसे ही आप उस लिंक पर क्लिक करते हैं तो वीडियो तो प्ले नहीं होता है लेकिन आपके फोन में एक APK फाइल या मैलवेयर स्क्रिप्ट गुपचुप तरीके से डाउनलोड हो जाती है.
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह पूरा चलन एक जाल जैसा है, जिसे लोगों की जिज्ञासा का फायदा उठाने और हानिकारक लिंक फैलाने के लिए बनाया गया है. व्हाट्सएप, टेलीग्राम, एक्स और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर इस क्लिप को लेकर चर्चा तेजी से फैलने के साथ ही, तथ्य-जांच रिपोर्टों में ऐसी किसी क्लिप का कोई प्रमाण नहीं मिला है.
Phil Salt Catch Video: आरसीबी के स्टार बल्लेबाज फिल साल्ट ने आईपीएल 2026 के पहले…
Funny Jokes of the Day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई…
Gold Price Fall: जनवरी 2026 में, सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई लगभग…
Hot Milk Help You good Sleep: दूध में कैल्शियम, कार्ब्स, विटामिन समेत तमाम माइक्रोन्यूट्रीएंट्स पाए…
Hanuman Jayanti 2026: हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाती…
MI vs KKR weather Forecast: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम वानखेड़े में…