मुलुंड में निर्माणाधीन मेट्रो प्रोजेक्ट का एक हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हुआ, एक ऑटो रिक्शा पूरी तरह दब गया, जिससे ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है, सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा है और पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.
Mumbai Metro Accident Mulund: मुंबई के मुलुंड इलाके में आज विकास की रफ्तार एक बड़े हादसे में तब्दील हो गई, एलबीएस मार्ग पर निर्माणाधीन मेट्रो लाइन-4 का एक भारी-भरकम कंक्रीट स्लैब अचानक नीचे से गुजर रहे ऑटो रिक्शा पर गिर पड़ा, हादसा इतना भयानक था कि ऑटो रिक्शा लोहे के मलबे में तब्दील हो गया और उसमें सवार लोग दब गए, ऑटो चालक को बेहद गंभीर हालत में मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है हालत नाजुक बताई जा रही है, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम ना होने की वजह से यह हादसा हुआ, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और निर्माण कंपनी की घोर लापरवाही पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं, प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं, लेकिन सवाल वही है कि आखिर निर्दोष नागरिक कब तक ऐसी चूक की कीमत चुकाएंगे?
Immuniy Booster Juice: कई लोग सालभर सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित रहते हैं. ऐसे…
दोनों कारों की कीमत में अंतर है. अगर आप इन दोनों ही कारों को लेकर…
अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे…
Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…
Jagatsinghpur DRDA Office Case: ओडिशा में डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट एजेंसी (DRDA) के दफ़्तर में महिलाओं…
कुछ यूजर्स ने वीडियो में चल रहे गरबा डांस को कल्चर के प्रति प्यार और…