<
Categories: मनोरंजन

100 बार हुए फेल फिर बने सुपरस्टार: ‘O Romeo’ की सफलता के साथ वायरल हुआ शाहिद कपूर का फिल्मी सफर

शाहिद कपूर की नई फिल्म 'O Romeo' की सफलता के साथ ही उनके संघर्ष की कहानी वायरल हो रही है. करियर की शुरुआत में 100 से ज्यादा रिजेक्शन झेलने वाले शाहिद कभी बैकग्राउंड डांसर थे. आज अपनी मेहनत के दम पर वह बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार बन चुके है.

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘O Romeo’ की बड़ी सफलता का मजा ले रहे है.  इस फिल्म के गानों और शाहिद की एक्टिंग ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है.  जैसे ही यह फिल्म हिट हुई, शाहिद के पुराने दिनों की कहानी फिर से चर्चा में आ गई है.  फैंस यह जानकर हैरान है कि आज करोड़ों दिलों पर राज करने वाला यह हीरो कभी काम के लिए दर-दर भटकता था.

पिता बड़े कलाकार थे, फिर भी नहीं मिला काम

शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अपनी पहली फिल्म ‘इश्क विश्क’ मिलने से पहले उन्हें 100 से ज्यादा बार रिजेक्ट किया गया था.  उनके पिता पंकज कपूर इंडस्ट्री के बहुत बड़े कलाकार थे, लेकिन शाहिद को इसका कोई फायदा नहीं मिला.  एक वक्त ऐसा भी था जब उनके पास ऑडिशन देने जाने के लिए बस का किराया या पेट भरने के लिए खाना तक नहीं होता था, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी.

भीड़ का हिस्सा बनकर की शुरुआत

अपने फिल्मी सफर की शुरुआत में शाहिद कपूर ने ऐश्वर्या राय और करिश्मा कपूर जैसी बड़ी हीरोइनों के पीछे एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया था.  ‘ताल’ और ‘दिल तो पागल है’ जैसी बड़ी फिल्मों में वह केवल डांसर्स की भीड़ का हिस्सा थे और तब उन्हें कोई पहचानता तक नहीं था.  सालों की मेहनत और बार-बार मिलने वाली नाकामियों ने उन्हें एक बेहतरीन कलाकार बनाया.

‘O Romeo’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

आज शाहिद की नई फिल्म ‘O Romeo’ बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है.  विशाल भारद्वाज की इस फिल्म में शाहिद ने ‘उस्तरा’ नाम के एक गैंगस्टर का रोल निभाया है, जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे है.  फिल्म के गाने ‘ओ रोमियो’  और ‘इश्क का फीवर’ हर जगह ट्रेंड कर रहे है.  शाहिद की यह कहानी सिखाती है कि अगर आपके पास हुनर है, तो आप 100 बार फेल होने के बाद भी पूरी दुनिया जीत सकते है.
Mansi Sharma

Recent Posts

जब जिद पर अड़ गई ‘….’ प्रेमी को घर बुलाकर किया कांड, फिर थाने में काटा जमकर बवाल; गोद में उठाकर…!

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: September 14, 2026 15:26:02 IST

IND vs AFG 2nd T20I Weather Forecast: दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट! क्या रद्द हो जाएगा मैच? यहां देखें मौसम का हाल

IND vs AFG 2nd T20I Weather Forecast: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला…

Last Updated: September 14, 2026 15:15:01 IST

Disha Salian Case: दिशा शालियान केस में फिर गरमाई सियासत, CBI की FIR में उद्धव-आदित्य ठाकरे समेत कई बड़े नाम; जानें कौन-कौन शामिल?

Disha Salian Case: दिशा शालियान मौत मामले में फिर हलचल बढ़ गई है. सीबीआई ने…

Last Updated: September 14, 2026 15:00:28 IST

6 साल का रिश्ता,होटल में दुष्कर्म और फिर धमकी! मोहम्मद शमी के भाई के खिलाफ FIR से मचा हड़कंप

FIR Registered against Mohammed Shami brother Kaif: लखनऊ के अखियाना थाने में दर्ज FIR के…

Last Updated: September 14, 2026 14:59:33 IST

IND vs AFG 2nd T20I: दूसरे मैच से कटेगा संजू सैमसन का पत्ता? वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा ओपनिंग का मौका!

IND vs AFG 2nd T20I: पहले मैच में धमाकेदार जीत के बाद क्या भारतीय टीम…

Last Updated: September 14, 2026 14:53:02 IST