Hindi News / Haryana News / Femina Miss India Grand Manika Shyokand Becomes Goodwill Ambassador Of Haryana

Femina Miss India Grand Manika Shyokand बनीं हरियाणा की गुडविल एंबेसडर

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सौंपा नियुक्ति पत्र जल संरक्षण अभियान के प्रति फैलाएंगी जागरुकता मनिका बिना मानदेय के करेंगी काम इंडिया न्यूज, चंडीगढ़: फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया-2021 मनिका श्योकंद को हरियाणा सरकार ने जल संरक्षण अभियान का गुडविल एंबेसडर नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा निवास में आयोजित एक कार्यक्रम में मनिका श्योकंद […]

BY: Sameer Saini • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सौंपा नियुक्ति पत्र
जल संरक्षण अभियान के प्रति फैलाएंगी जागरुकता
मनिका बिना मानदेय के करेंगी काम
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:

फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया-2021 मनिका श्योकंद को हरियाणा सरकार ने जल संरक्षण अभियान का गुडविल एंबेसडर नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा निवास में आयोजित एक कार्यक्रम में मनिका श्योकंद को नियुक्ति पत्र और एग्रीमेंट सौंपा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जल संरक्षण के प्रति जागरुकता फैलाना समय की मांग है। जल के बिना जीवन संभव नहीं है। जैसे समय को कीमती माना जाता है, उसी तरह जल भी बेहद कीमती है। उन्होंने मनिका को इस अभियान के लिए आगे आने पर बधाई दी। साथ ही मुख्यमंत्री ने मनिका को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए भी शुभकामनाएं दी। जल संरक्षण अभियान की गुडविल एंबेसडर नियुक्त की गई मनिका श्योकंद हरियाणा के जींद जिले के उचाना की मूल निवासी हैं और इन्होंने केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है।

Also Read : Punjab assembly Election 2022 सेक्टर दो में अपने निवास पर सीएम कर रहे बैठक

पंजाबी और सरदार बाद में है पहले ‘भारतीय’ है….मनजिंदर सिंह बिट्टा ने कहा -एक ही इच्छा है कि मरने के बाद भी देश को कुछ देकर जाऊं

Femina Miss India Grand Manika Shyokand

किसान की बेटी हूं, जल संरक्षण का महत्व जानती हूं : मनिका

मनिका श्योकंद ने कहा कि मैं एक किसान की बेटी हूं और जल संरक्षण के महत्व को समझती हूं। उन्होंने कहा कि वे हरियाणा सरकार की जल संरक्षण की योजनाओं से बेहद प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अन्य विरासतों की तरह जल को भी एक विरासत के रूप में मानने की सोच ने मुझे बेहद प्रभावित किया है। हरियाणा सरकार की इसी सोच से प्रभावित होकर उन्होंने इस नेक काम में सहयोग करने के लिए एम्बेसडर के रूप में काम करने का आॅफर दिया था। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा मुझे जल संरक्षण अभियान का गुडविल एंबेसडर नियुक्त किया जाना मेरे लिए बड़े गर्व का विषय है। मैं हमेशा से पर्यावरण संरक्षण की समर्थक रही हूं। हरियाणा सरकार ने मुझे जल संरक्षण अभियान के लिए नियुक्त किया, इसके लिए मैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करती हूं। इस अवसर पर मनिका के माता-पिता, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी, हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण की चेयरपर्सन केशनी आनन्द अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, उप प्रधान सचिव आशिमा बराड़, सिंचाई विभाग के इंजीनियर इन चीफ सतबीर कादियान सहित सिंचाई विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read : Punjab assembly Election 2022 प्रदेश की राजनीति में हलचल

Connact Us: Twitter Facebook

Tags:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue