संबंधित खबरें
IPL 2025 Schedule: जारी हो गया IPL 2025 का शेड्यूल, 22 मार्च को इन दोनों टीमों के बीच होगा पहला मैच, 25 मई को फाइनल
क्रिकेट इतिहास के 5 बड़े थप्पड़ कांड, जब दोस्ती भूल एक दूसरे के दुश्मन बन गए खिलाड़ी
पुलवामा अटैक में शहीद जवान के बेटे के लिए वीरेंद्र सहवाग ने उठाया था कदम, अब अचानक होने लगी हर ओर चर्चा, जानिए वजह
ऋचा घोष के अंदर आई धोनी की आत्मा, बीच मैदान पर मचाया ऐसा कहर, खोल दिये गेंद के धागे
भारत में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में प्रौद्योगिकी की अहम भूमिका: केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे
IPL 2025:रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रजत पटिदार को कप्तान नियुक्त किया, विराट कोहली ने जताया विश्वास
Praveen-Avni
पैरालंपिक में भारत को दो पदक
इंडिया न्यूज, टोक्यो:
टोक्यो पैरालंपिक्स में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाली निशानेबाज अवनि लेखरा ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने में कामयाबी हासिल की। अवनि लेखरा ने 50 मीटर शूटिंग राइफल में देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने का कारनामा किया है। इस टोक्यो पैरालिंपिक्स में अवनि लेखरा का यह दूसरा मेडल है। पैरालंपिक्स खेलों के इतिहास में पहली गोल्ड मेडल जीतने वाली अवनि के लिए यह टोक्यो पैरालंपिक बेहद शानदार गुजरा है। इसके अलावा पुरुषों के हाई जंप कैटेगरी में प्रवीण कुमार ने 2.07 मीटर की हाई जंप में सिल्वर मेडल हासिल किया। प्रवीण कुमार ने हाई जंप में नया एशियन रिकॉर्ड भी बनाने का कारनामा किया। प्रवीण का पैरालंपिक में यह पहला पदक है। उन्होंने इससे पहले 2019 विश्व पैरा एथलेटिक्स जूनियर चैंपियनशिप में पुरुष ऊंची कूद टी44 इवेंट में रजत पदक जबकि दुबई में इस साल हुए फाजा ग्रां प्री विश्व पैरा एथलेटिक्स में एशियाई रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था। इन दोनों ही खिलाड़ियों के प्रदर्शन से देश में खुशी की लहर है, सोशल मीडिया पर हर कोई इनकी तारीफों के पुल बांध रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवीण कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत और अद्वितीय समर्पण का नतीजा है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, पैरालिंपिक में रजत पदक जीतने वाले प्रवीण कुमार पर गर्व है। यह पदक उनकी कड़ी मेहनत और अद्वितीय समर्पण का नतीजा है। उन्हें बधाई। भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं। वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी प्रवीण और अवनी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रवीण ने पदक जीतने के साथ एशियाई रिकॉर्ड भी बनाया। उनकी दोहरी उपलब्धि भारतीय युवाओं के सामर्थ्य और प्रतिबद्धता की प्रतीक है। बिरला ने कहा कि राजस्थान की बेटी अवनी लेखरा ने कांस्य पदक जीत इतिहास रचा है। पैरालंपिक खेलों में दूसरा पदक देश को गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि है। यह सफलता उनके निष्ठापूर्ण समर्पण अद्भुत क्षमताओं की परिचायक है।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.