Hindi News / Dharam / Sharad Purnima Date Shubh Muhurat Significance And Puja Vidhi

Sharad Purnima 2022: इस दिन मनाई जाएगी शरद पूर्णिमा, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

Sharad Purnima 2022 Date And Time: हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा मनाई जाती है। इस बार शरद पूर्णिमा 9 अक्टूबर यानी रविवार के दिन पड़ रही है। माना जाता है कि इस दिन चंद्रमा पूरी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। इसके साथ ही एक […]

BY: Nishika Shrivastava • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Sharad Purnima 2022 Date And Time: हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा मनाई जाती है। इस बार शरद पूर्णिमा 9 अक्टूबर यानी रविवार के दिन पड़ रही है। माना जाता है कि इस दिन चंद्रमा पूरी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। इसके साथ ही एक अन्य कथा के अनुसार, समुद्र मंथन जब किया जा रहा था तब शरद पूर्णिमा के दिन ही मां लक्ष्मी प्रकट हुई थी। इसी वजह से शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र देव के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही ये भी माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी धरती पर ही होती है और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती है। जानिए शरद पूर्णिमा की तिथि, शुभ मुहूर्त और इसका महत्व।

शरद पूर्णिमा तिथि और शुभ मुहूर्त

  • पूर्णिमा तिथि आरंभ- 9 अक्टूबर सुबह 3 बजकर 41 मिनट से शुरू
  • पूर्णिमा तिथि समाप्त- 10 अक्टूबर सुबह 2 बजकर 25 मिनट तक
  • चंद्रोदय का समय- 9 अक्टूबर शाम 5 बजकर 58 मिनट

शरद पूर्णिमा पर बन रहा खास योग

आपको बता दें, इस साल शरद पूर्णिमा पर काफी खास संयोग बन रहा है। इस दिन वर्धमान के साथ धुव्र योग बन रहा है। इसके साथ उत्तराभाद्र और रेवती नक्षत्र बन रहा है। ऐसे में शरद पूर्णिमा का दिन काफी खास है।

सास के सामने जल गई थी ये बहू, Holi पर ससुराल में ना करें ये गलती, वरना तबाह हो जाएगा पूरा परिवार

Sharad Purnima 2022.

शरद पूर्णिमा का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का काफी महत्व होता है। शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा, कौमुदी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी समुद्र मंथन के दौरान प्रकट हुई थी। इस दिन मां की पूजा विधिवत तरीके से करने से सुख-समृद्धि, धन वैभव की प्राप्ति होती है।

शरद पूर्णिमा 2022 पूजा विधि

शरद पूर्णिमा के दिन स्नान दान का काफी अधिक महत्व है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। इसके बाद भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए व्रत रखें।

एक साफ सुथरी जगह में पीले रंग का कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु की मूर्ति या फोटो रखें। इसके बाद फूल, अक्षत, चंदन, धूप, नैवेद्य, सुपारी, पान, लौंग, बाताशा, भोग आदि चढ़ा दें। इसके बाद विष्णु जी की आरती कर लें।

दिन में किसी समय खीर बनाकर रख लें। इसके साथ ही शाम को चंद्रमा निकलने के 1-2 घंटे बाद चंद्रमा की किरणों के सामने खीर रख दें। इसे किसी पारदर्शी चीज़ से ढक दें। अगले दिन सुबह उठकर इस खीर से मां लक्ष्मी को भोग लगाएं और फिर इसे प्रसाद के रूप में खाएं।

 

ये भी पढ़े:- खाली पेट बिलकुल भी ना करें इन 3 चीज़ो का सेवन, वरना हो सकता है ये भारी नुकसान – India News

Tags:

religion spiritual hindi news

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue