Hindi News / Trending / Gold Silver And Fuel Rate Today Gold And Silver Become Costlier Fuel Prices Stable Know Todays Price

Gold, Silver and Fuel Rate Today: मंहगा हुआ सोना और चांदी, ईंधन का भाव स्थिर, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली (Gold, Silver and Fuel Rate Today: Gold prices were steady in Asian trading hours on Friday): राजधानी दिल्ली में आज सोने की कीमत एक बार फिर से बढ़ी है। वहीं चांदी के भाव में भी आज तेजी देखने को मिली है।साल की शुरुआत में दिल्ली में सोने की कीमत में कुछ तेजी देखी गई […]

BY: Gaurav Kumar • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

नई दिल्ली (Gold, Silver and Fuel Rate Today: Gold prices were steady in Asian trading hours on Friday): राजधानी दिल्ली में आज सोने की कीमत एक बार फिर से बढ़ी है। वहीं चांदी के भाव में भी आज तेजी देखने को मिली है।साल की शुरुआत में दिल्ली में सोने की कीमत में कुछ तेजी देखी गई थी, क्योंकि शुरुआत में इक्विटी बाजारों में गिरावट आने से निवेशकों को सोने जैसी सुरक्षित संपत्ति में निवेश करने के लिए प्रेरित किया था। इस सप्ताह अब तक, सोने की कीमतों में लगभग 2.50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। व्यापारियों को उम्मीद है कि अमेरिकी की केंद्रीय बैंक अपने दर वृद्धि साइकल को रोक सकता है।

  • दिल्ली में आज सोने का भाव
  • दिल्ली में आज चांदी का भाव
  • दिल्ली में ईंधन के दाम

दिल्ली में आज सोने का भाव

आज दिल्ली में सोने के भाव में तेजी देखने को मिली है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातु की कीमतों में तेजी के बीच शुक्रवार  24 मार्च को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव में 70 रुपए की बढ़त दर्ज कि गई है। 10 ग्राम (एक तोला) सोना 70 रुपए बढ़कर 59,450  हो गया है। पिछले कारोबार में सोना 59,380 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इस मुल्क में रेप करने वालों को मिलती ऐसी भयानक सजा, मौत मांगने लगता है अपराधी, भारत के पड़ोस में ही मौजूद है देश

Representative Image

दिल्ली में आज चांदी का भाव

राजधानी में आज चांदी के भाव में भी तेजी देखने को मिली। चांदी का भाव में आज  520 बढ़ा है। दिल्ली में आज एक किलोग्राम चांदी का भाव  520 रुपए बढ़कर 70,500 रुपए का हुआ।

दिल्ली में ईंधन के दाम

राजधानी दिल्ली में 1 मार्च 2023 के बाद से रसोई गैस के दामों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं देखने को मिली है। कंपनियों ने 8 महीनों के बाद गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा किया था। सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी की थी और व्यावसायिक गैस सिलेंडर में 350 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। नए रेट के मुताबिक दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर अब 1,103 रुपए और 19 किलोग्राम का व्यावसायिक गैस सिलेंडर 2,119 रुपए का मिल रहा है।

दिल्ली में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के  दामों में आज कोई बदलाव देखने को नहीं मिली है। राजधानी में आज एक लीटर पेट्रोल का दाम 96.72 रुपए का मिल रहा है। इस दाम में पिछले 10 दिनों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है वहीं दिल्ली में एक लीटर डीजल 89.62 रुपए का मिल रहा है। डीजल के दामों में भी पिछले 10 दिनों से कोई बदलाव देखने को नहीं मिली है। अगर सीएनजी की बात करें तो दिल्ली में एक किलोग्राम सीएनजी 79.56 रुपए का बिक रहा है।

ये भी पढ़ें : – Share Market Today: गिरावट के साथ बंद हुआ कारोबारी हफ्ता, सेंसेक्स 398 और निफ्टी 131 अंक टूटकर बंद, अडाणी ग्रुप के 7 शेयरों में गिरावट

 

 

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue