Hindi News / Live Update / Health Tips Eat These Fruits To Remove Anemia In The Body

Health Tips : शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए खाएं ये फल

India News (इंडिया न्यूज़) Health Tips:  खून की कमी शरीर के लिए एक गंभीर समस्या है। जिससे अनेक स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए कुछ आहार जिनमें विटामिन्स, खनिज और एंटिऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं। ये हमारे खून को बनाने और खून संचार को सुधारने में […]

BY: Shashikala Dushad • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़) Health Tips:  खून की कमी शरीर के लिए एक गंभीर समस्या है। जिससे अनेक स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए कुछ आहार जिनमें विटामिन्स, खनिज और एंटिऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं। ये हमारे खून को बनाने और खून संचार को सुधारने में मदद करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे जो खून की कमी को दूर करने में मदद कर सकते हैं और शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाएंगे।

शतावरी

शतावरी एक शक्तिशाली औषधि है। जिसमें विटामिन बी-6, ए, सी, फोलिक एसिड, खनिज और एंटिऑक्सीडेंट्स होते हैं। जो खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं। शतावरी खून में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाकर शरीर की शक्ति को बढ़ाता है। और ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

Health Tips

बीटरूट

बीटरूट एक अच्छा स्रोत है। जो शरीर में आयरन बढ़ाने में मदद करता है। और खून की कमी को दूर करता है। यह मेथेमोग्लोबिन के लेवल को भी बढ़ाता है। जिससे शरीर में ऑक्सीजन का संचार बेहतर होता है। और ताकत बढ़ती है

अंजीर

अंजीर में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटामिन बी-6 और ए की भरपूर मात्रा मिलती है। ये सभी तत्व खून की संख्या को बढ़ाने में सहायक होते हैं। और शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं।

खजूर

खजूर एक पौष्टिक फल है। जिसमें फाइबर, पोटैशियम, फोलेट, विटामिन बी-6 और खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन खून की कमी को दूर करने में सहायक होता है। और शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है।

गाजर

गाजर आयरन, विटामिन ए, सी, और खनिजों का एक अच्छा स्रोत है। इसमें मौजूद बेटाकैरोटीन खून को साफ करके शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है। और खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। इन आहारों को अपने भोजन में शामिल करके आप खून की कमी से बच सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- गुलाब जल आखों के समस्याओं को करता है दूर, जानें इसके फायदे

Tags:

Health TipsIndia news

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue