Hindi News / Indianews / Chandrayaan 3 Watch Chandrayaan 3 Launch Like This From Your Phone August 23 At 520 Pm

Chandrayan-3: अपने फोन से इस तरह देखें चंद्रयान-3 कि लैंडिंग, 23 को अगस्त शाम 5:20 पर

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayan-3: देश और दुनिया की निगाहें भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) पर है। रूस के चंद्रमा मिशन लूना-25 के क्रैश होने के बाद अब पूरी दुनिया को भारत से ही उम्मीद है। भारत के चंद्रयान-3 की लैंडिंग चंद्रमा की सतह पर 23 अगस्त 2023 को होने वाली है लेकिन यदि […]

BY: Divya Gautam • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayan-3: देश और दुनिया की निगाहें भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) पर है। रूस के चंद्रमा मिशन लूना-25 के क्रैश होने के बाद अब पूरी दुनिया को भारत से ही उम्मीद है। भारत के चंद्रयान-3 की लैंडिंग चंद्रमा की सतह पर 23 अगस्त 2023 को होने वाली है लेकिन यदि किसी कारणवश यह लैंडिंग नहीं होती है तो फिर 27 अगस्त को चंद्रयान-3 की लैंडिंग कराने की कोशिश की जाएगी। अगर दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा।

23 अगस्त, शाम 5 बजकर 20 मिनट पर होगी लैंडिंग

23 अगस्त की शाम का 5 बजकर 20 मिनट का समय चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए तय किया गया है। चंद्रयान-3 की लैंडिंग के गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी आप भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग को रियल टाइम में आप अपने फोन पर लाइव

होली के जश्न में Mamata Banerjee ने किया डांस, महिला के सिर पर दे मारी डांडिया, Video देखकर घबरा गई जनता

कैसे देख सकेंगे?

कैसे और कहां देखें चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग
चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग का लाइव प्रसारण इसरो की वेबसाइट पर यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। लाइव प्रसारण 23 अगस्त को शाम को 5.20 बजे शुरू होगा। इसरो के यूट्यूब चैनल पर जाकर आप नोटिफिकेशन के लिए भी क्लिक कर सकते हैं।

इसके बाद लैंडिंग से ठीक पहले आपको नोटिफिकेशन मिल जाएगा। इसरो का चैनल पर यूट्यूब पर @isroofficial5866 नाम से है। इसरो के अलावा नेशनल जियोग्राफिक इंडिया के यूट्यूब चैनल @natgeoindia पर भी लाइव लैंडिंग देखी जा सकती है।

ये भी पढ़ें- जापान का बड़ा दावा, 24-31 अगस्त के बीच “उपग्रह” लॉन्च करने की योजना बन रही है

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue