Hindi News / Sports / Rohit Sharma Record Century In 64 Balls Rohit Sharma Made Many Records In His Name

Rohit Sharma Record: 64 गेंदों में शतक जड़ रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्डस किए अपने नाम

India News (इंडिया न्यूज), India vs Afghanistan 3rd T20 2024: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के पहले दो मैचों में रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए थे। मोहाली में […]

BY: Divyanshi Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), India vs Afghanistan 3rd T20 2024: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के पहले दो मैचों में रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए थे। मोहाली में पहले मुकाबले में वह रन आउट हो गए थे। वहीं इंदौर में दूसरे मुकाबले में वह बिना खाता खोले आउट हो गए थे। तीसरे मुकाबले में सबकी नजर रोहित शर्मा पर थी। कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अफगानिस्तान के सामने 213 रनों का लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने 64 गेंदों में शतक जड़ कर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। टी20 शतकों के मामले में रोहित भारत के सूर्यकुमार यादव और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल से आगे निकल गए। जिनके नाम चार-चार शतक हैं।

TATA IPL 2025: कोलकाता पहुंचे कोलकाता नाइट राइडर्स, रहाणे की कप्तानी में होगा अभियान शुरू

Rohit Sharma record

टी20 में सबसे ज्यादा शतक रोहित के नाम

  • रोहित शर्मा (भारत)- 5 शतक
  • सूर्यकुमार यादव (भारत)- 4 शतक
  • ग्लेन मैक्सवेल (भारत) – 4 शतक

इयोन मोर्गन को छोड़ा पिछे

वहीं  रोहित ने T20I में किसी कप्तान द्वारा सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन को भी पीछे छोड़ दिया। भारतीय सलामी बल्लेबाज के नाम T20I में 87 छक्के हैं, जबकि मॉर्गन ने 86 के साथ अपना करियर समाप्त किया।

टी20I में भारतीय कप्तान के रूप में सर्वाधिक रन 

  • रोहित शर्मा- 1647 रन
  • विराट कोहली- 1570 रन
  • एमएस धोनी- 1112 रन

T20I में भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

  • 126*-शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड (अहमदाबाद 2023)
  • 123* -रुतुराज गायकवाड़ बनाम ऑस्ट्रेलिया (गुवाहाटी 2023)
  • 122*- विराट कोहली बनाम अफ़ग़ानिस्तान (दुबई 2022)
  • 121*- रोहित शर्मा बनाम अफ़ग़ानिस्तान (बेंगलुरु 2024)

भारत की शुरुवात बेहद खराब

टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुवात बेहद खराब रही। भारत के टॉप 4 बल्लेबाज सिर्फ 22 रन के स्कोर पर आउट हो गए। यशस्वी जयसवाल के रुप में भारत का पहला विकेट गिरा। जयसवाल 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अगले ही गेंद पर विराट कोहली बड़ा हिट लगाने के चक्कर में पहले ही गेंद पर अपना विकेट खो दिए। तब भारत का स्कोर 21 रन था। इसके बाद शुरुवाती दो मुकाबले में शानदार प्रर्दशन करने वाले शिवम दुबे 1 रन के स्कोर पर आउट हो गए। 22 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट संजू सैमसन के रुप में गिरा। इस वक्त टीम काफी मुश्किलों में थी

रोहित शर्मा ने जड़ा शतक

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए रिंकू सिंह ने रोहित शर्मा के साथ मिल कर टीम को मुश्किलों से निकाला। रोहित ने 41 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद हिट मैन ने अपना T20I का पांचवा शतक जड़ा। रिंकू सिंह ने भी रोहित शर्मा को फॉलो करते हुए T20I का अपना दूसरा अर्धशतक जड़ा। आखिरी ओवर में कमाल करते हुए दोनों खिलाड़ीयों ने 36 रन बनाए। जिसमें 5 छक्के1 चौका और एक नो बॉल शामिल था।

रोहित-रिंकू के बीच 190 रनों की साझेदारी

दोनों खिलाड़ीयों के बीच 190 रनों की साझेदारी हुई। रोहित शर्मा ने नाबाद 121 रनों की पारी खेली। कप्तान के इस पारी में 11 चौके और 8छक्के शामिल थें। वहीं रिंकू सिंह ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली। रिंकू के इस पारी में 2 चौके और 6 छक्के शामिल थे।

Tags:

Cricket News in Hindiind vs afg 3rd t20ind vs afg live cricket scoreind vs afg t20 live scoreindia vs afghanistan live score todayindia vs afghanistan t20 live scoreLatest Cricket News UpdatesRohitRohit Sharmarohit sharma centuryRohit Sharma Newsrohit sharma team india

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue