Hindi News /
Indianews /
Lok Sabha Election 2024 We Trust The Exit Polls Champai Soren Said This Big Thing About The Election Results Indianews
Lok Sabha Election 2024: हमें एग्जिट पोल पर भरोसा…., चंपाई सोरेन ने चुनाव रिजल्ट को लेकर कह दी ये बड़ी बात-Indianews
India News(इंडिया न्यूज), Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जारी एग्जिट पोल पर इंडी गठबंधन को भरोसा नहीं है। इंडी गठबंधन के नेता चंपाई सोरेन ने कहा कि हम केंद्र में 295 सीटों पर जीत कर सरकार बनाएंगे। एग्जिट पोल के नतीजे सही नहीं हैं और न ही हम उस पर भरोसा […]
India News(इंडिया न्यूज), Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जारी एग्जिट पोल पर इंडी गठबंधन को भरोसा नहीं है। इंडी गठबंधन के नेता चंपाई सोरेन ने कहा कि हम केंद्र में 295 सीटों पर जीत कर सरकार बनाएंगे। एग्जिट पोल के नतीजे सही नहीं हैं और न ही हम उस पर भरोसा करते हैं। बीजेपी का दावा 400 पार है और इंडी का 295, लेकिन जीत तो एक की ही होगी। एग्जिट पोल में अनुमान लगाए जा रहे हैं लेकिन इसके रिजल्ट भी कल तक आ जाएंगे। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं पूरी जानकारी।
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर 4 जून को वोटों की गणना होनी है। इस दिन पता चल जाएगा कि आखिर देश में किसकी सरकार बनने जा रही है। हालांकि इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए गए। एग्जिट पोल्स के मुताबिक, देश में एनडीए गठबंधन की सरकार बन सकती है। इंडी गठबंधन की सरकार नहीं बनेगी। एग्जिट पोल के आने के बाद से भाजपा के नेता व एनडीए गठबंधन दल के नेता खुशी मना रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इंडी गठबंधन इससे ज्यादा खुश नहीं हे। दरअसल इंडी गठबंधन के नेताओं का कहना है कि एग्जिट पोल सही नहीं है। हम 295 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे और केंद्र में सरकार बनाने जा रहे हैं। वैसे तो सभी दलों के दावे हैं कि उनकी सरकार बनेगी और वही सत्ते पर राज करेंगे पर इस बात की पुष्टि को केवल जनता ही कर सकती है और कल के नतीजे से किसी की सरकार तो बनेगी लेकिन किसी के सपने भी टूटेंगे।
एग्जिट पोल नहीं बताती सच- चंपाई सोरेन
दरअसल झारखंड मुक्ति मोर्चा इंडी गठबंधन का भाग है। ऐसे में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि इंडी गठबंधन झारखंड में 10 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। वहीं अन्य राज्यों की सीटों को मिलाकर कुल 295 सीटों पर हम जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा, इंडी गठबंधन 295 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। एग्जिट पोल में कोई सच्चाई नहीं है। झारखंड में भी स्थिति ठीक है और हम यहां 10 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। एनडीए गठबंधन का हिस्सा बन चुके पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीर सेल्वम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा बहुमत से जीत दर्ज करेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अच्छा मौका है बहुमत पाने का और केंद्र में सरकार बनाने की। मेरी जीत की भी संभावना है। एआईएडीएमके को लेकर उन्होंने कहा कि एआईएडीएमके में क्या हो रहा है, आप देख रहे हैं। आप अच्छे से जानते हैं कि किसने इस पार्टी को नुकसान पहुंचाया है। लोगों को इस चुनाव के रिजल्ट के बाद सब पता चल जाएगा। बता दें कि राहुल गांधी ने बीते कल मीडिया से बात करते हुए कहा था कि सिद्धू मूसेवाला का एक गाना है 295। हम 295 सीटों पर जीत दर्ज करने वाले हैं।