Hindi News / Uttarakhand / Om Parvat Ice From Om Parvat Melted Due To Rising Temperature What Happened To The Shape Of Om

Om Parvat: बढ़ते तापमान के कारण पिघली ओम पर्वत से बर्फ, OM की आकृति का क्या हुआ?

India News UP(इंडिया न्यूज़),Om Parvat: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मौजूद ओम पर्वत से बर्फ पूरी तरह पिघल गया है। जिसके कारण ओम शब्द पूरी तरह गायब हो चुका है। बर्फ पिघलने के कारण अब यहां पर सिर्फ काला पहाड़ दिखाई दे रहा है। ये पर्वत 5900 मीटर यानी 19356 फीट ऊंची है। इस घटना से […]

BY: Ritesh Mishra • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News UP(इंडिया न्यूज़),Om Parvat: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मौजूद ओम पर्वत से बर्फ पूरी तरह पिघल गया है। जिसके कारण ओम शब्द पूरी तरह गायब हो चुका है। बर्फ पिघलने के कारण अब यहां पर सिर्फ काला पहाड़ दिखाई दे रहा है। ये पर्वत 5900 मीटर यानी 19356 फीट ऊंची है। इस घटना से लोग काफी ज्यादा हैरान दिखाई दे रहे हैं। वैज्ञानिकों ने इसका कारण जलवायु परिवर्तन व बढ़ता हुआ तापमान को बताया है।

हिमालयी क्षेत्र से बर्फ तेजी से पिघला

पर्यावरण के लिए काम करने वाले अधिकारी ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले में चीन सीमा के पास नाभीडांग से ओम पर्वत का भव्य और दिव्य नजारा देखने को मिलता था। वर्तमान में वैश्विक तापमान में वृद्धि के कारण इस हिमालयी क्षेत्र से बर्फ तेजी से पिघल रही है। इसलिए ओम पर्वत से भी बर्फ गायब हो गई है। हिमालय में हुई इस घटना से हर कोई स्तब्ध है। इस घटना के पीछे हिमालय में लगातार हो रहे निर्माण कार्य, बढ़ता तापमान और मानवीय हस्तक्षेप को कारण बताया जा रहा है।

रमजान 2025 पर बाजार हुए गुलजार! ग्राहकों की पहली पसंद बनी पाकिस्तानी टोपियां

Om Parvat

इस घटना को लेकर पर्यावरणविद ने क्या कहा?

स्थानीय पर्यावरणविद इस घटना पर कहा कि पहाड़ से बर्फ पिघलना गंभीर घटना है। यह भविष्य के लिए चेतावनी भी है। इसका विस्तृत अध्ययन होना चाहिए। उस समय हिमालय की बर्फ टूटी थी। डिस्पेंसरी में लंबे समय से निर्माण कार्य चल रहा है। पर्यटन के कारण भी भीड़ बढ़ती है। इससे जलवायु परिवर्तन हो रहा है।

ALSO READ: CM Mamata banerjee के खिलाफ नबान्न अभियान को पुलिस ने बताया अवैध, कहा- रैली के लिए नहीं ली गई इजाजत

3 डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान तो क्या होगा?

यदि देश का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ा तो हिमाचल के 90 प्रतिशत लोगों को एक साल से ज़्यादा समय तक के लिए सूखे का सामना करना पड़ेगा। एक नए शोध में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इसके दस्तावेज़ की बोर्ड जर्नल में प्रकाशित हुए हैं। इसका सबसे बुरा असर भारत के हिमालयी क्षेत्र पर पड़ेगा। वहां पीने और पीने योग्य पानी की कमी हो जाएगी।

ALSO READ: योगी बाबा के ‘कटेंगे तो बटेंगे’ वाली बात पर विपक्ष हुआ हमलावर, अखिलेश ने भी बहती गंगा में धोए हाथ

Tags:

Breaking India NewsGlobal WarmingIndia newsINDIA NEWS UPlatest india newstoday india newsUttarakhand

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue