Hindi News / Uttar Pradesh / Akhilesh Yadav On Bjp Akhilesh Yadavs Big Attack On Bjp Said Bjp Is Not Our Own People

Akhilesh Yadav On BJP: अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा- 'BJP अपनों की ही सगी नहीं…'

India News UP(इंडिया न्यूज), Akhilesh Yadav On BJP: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को भाजपा पर कटाक्ष किया। सपा नेता ने संविधान, आरक्षण और जाति जनगणना के मुद्दे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। भाजपा को जनविरोधी बताते हुए सपा सांसद ने कहा कि अगर […]

BY: Ashish kumar Rai • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News UP(इंडिया न्यूज), Akhilesh Yadav On BJP: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को भाजपा पर कटाक्ष किया। सपा नेता ने संविधान, आरक्षण और जाति जनगणना के मुद्दे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। भाजपा को जनविरोधी बताते हुए सपा सांसद ने कहा कि अगर वह अपने लोगों की सगी नहीं है तो जनता की क्या ही होगी।

Bihar Medical Admission: बिहार मेडिकल कॉलेजों में MBBS-BDS के एडमिशन हुए शुरु, कैसे करें अप्लाई

कंगना को आधार बना बीजेपी पर कसा तंज

सपा नेता अखिलेश यादव का इशारा जाति जनगणना के मुद्दे पर भाजपा सांसद कंगना रनौत के हालिया बयान पर था। जहां भाजपा ने मंडी से सांसद के बयानों से खुद को अलग कर लिया था। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा ऐसी बातें सीधे तौर पर कहने के बजाय अपने दसमुखियों से करवाती है। और जब जनता का विरोध बढ़ता है तो मोहरा बने गरीब लोगों से किनारा कर लेती है।

बेलना से कौन मार खाए…महिलाओं को फ्री गैस सिलेंडर पर ये क्या बोल गए CM योगी, छेड़ दी कितनों की दुखती रग!

बीजेपी अपनों की ही सगी नहीं है- अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने पूर्व पर एक पोस्ट के जरिए भाजपा पर यह टिप्पणी की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि, ‘जिस तरह से भाजपा संविधान बदलने की बात करके आरक्षण को अप्रत्यक्ष रूप से नकारती है, उसी तरह से समाज को बांटने की बात करके जाति जनगणना को नकारती है।’

उन्होंने आगे कहा कि, ‘जनविरोधी भाजपा ऐसी बातें सीधे कहने के बजाय अपने नेताओं से करवाती है और जब जनता का विरोध बढ़ता है तो बेशर्मी से उन्हें वापस लेने की बात करती है और मोहरा बने गरीब लोगों से अपना पल्ला झाड़ लेती है। ऐसे में वे गरीब लोग जनता के गुस्से का सामना करने के लिए बेबस रह जाते हैं। भाजपा तो अपने लोगों के भी करीब नहीं है, वो जनता की क्या ही होगी।’

आखिर क्यों भीष्म पितामह ने प्राण त्यागने के लिए 58 दिनों का किया था इंतजार?

Tags:

Akhilesh YadavBJPBreaking India NewsIndia newsINDIA NEWS UPlatest india newstoday india newsup by-election 2024UP Newsअखिलेश यादवयूपी उपचुनाव 2024

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue