Hindi News / Dharam / These Auspicious Things Must Be Brought Home On Dussehra Mother Lakshmi Happily Fills The Coffers One Gets Relief From The Wrath Of Shani

दशहरे पर घर में जरूर लानी चाहिए ये शुभ चीजें, मां लक्ष्मी खुश होकर भरती हैं तिजोरियां, शनि के प्रकोप से मिलती है राहत

दशहरे पर घर में जरूर लानी चाहिए ये शुभ चीजें, मां लक्ष्मी खुश होकर भरती हैं तिजोरियां, शनि के प्रकोप से मिलती है राहत

BY: Nishika Shrivastava • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Vijayadashami 2024 Upay: आज यानी शनिवार 12 अक्टूबर को पूरे देश में दशहरा (Dussehra 2024) मनाया जा रहा है। दशहरा आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है, क्योंकि मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्री राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी। साथ ही इस दिन को विजयादशमी (Vijayadashami 2024) के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इसी तिथि पर आदिशक्ति मां दुर्गा ने महिषासुर का वध भी किया था। बता दें कि इस दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन भी किया जाता है। इसके साथ ही इस दिन शस्त्र पूजन का भी विधान है।

ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि अगर आप इस दिन अपने घर में कुछ चीजें लाते हैं तो आपको न सिर्फ वास्तु दोषों से मुक्ति मिलती है बल्कि धन आगमन के भी योग बनते हैं। यहां जान लें इसकी जानकारी।

सास के सामने जल गई थी ये बहू, Holi पर ससुराल में ना करें ये गलती, वरना तबाह हो जाएगा पूरा परिवार

Vijayadashami 2024 Upay

खरीदारी करना होता है शुभ

दशहरे के मौके पर कोई भी नया काम शुरू करना या खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इस दिन वाहन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।

रावण दहन की राख से कर लिए अगर ये उपाय, घर के कोने-कोने से भाग निकलेगी नकारात्मक ऊर्जा

वास्तु दोष दूर होगा

दशहरे के दिन घर में पीपल का पत्ता लाना बहुत शुभ माना जाता है। इसके लिए पीपल का पत्ता लें और उस पर लाल चंदन और अक्षत लगाएं। इसके बाद इस पत्ते को घर के मुख्य दरवाजे पर बांध दें। इस उपाय को करने से भी वास्तु दोष से मुक्ति मिल सकती है।

ये चीजें जरूर लाएं

दशहरे के दिन आप घर में सुपारी और नारियल भी ला सकते हैं। इस सुपारी का इस्तेमाल पूजा में करें और उसके बाद इस सुपारी को तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर रख दें। ऐसा करने से धन में वृद्धि की संभावना बढ़ जाती है। वहीं अगर आप इस दिन तिल का तेल खरीदकर घर लाते हैं तो इससे आपको शनि दोष से राहत मिल सकती है।

रावण की मृत्यु के बाद उसकी तीन पत्नियों का क्या हुआ हाल? भगवान राम ने किया था ये पहला काम

सुख-समृद्धि का भी होगा आगमन

दशहरे के दिन आप रामायण भी घर ला सकते हैं। ऐसा करने से भगवान श्री राम की कृपा आप पर बनी रहती है और घर में सुख-समृद्धि का भी आगमन होता है।

 

 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Tags:

Dharam Newsdussehra 2024India News Dharamindianewslatest india newsnews indiaravanshri ramtoday india newsVijayadashamiVijayadashami 2024इंडिया न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue