इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Share Market Update Today 11 February 2022 शेयर बाजार में आज शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई है। बाजार खुलते ही लाल निशान पर आया, व्ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स 479 अंक नीचे 58,447 पर खुला था और वहीं से लगातार नीचे आने लगा। पहले घंटे में इसने इसी लेवल का ऊपरी और 58,221 का निचला स्तर बनाया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty भी लगभग 17,450 पर खुला था और 17,454 का ऊपरी स्तर बनाने के बाद नीचे आने लगा।
Share Market Update Today 6 April 2022
आज Sensex के 30 में से केवल 2 शेयर ही बढ़त में है जबकि बाकी 28 शेयरों में गिरावट आई हैं। बढ़ने वाले शेयर्स में सिर्फ नेस्ले है। गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में टेक महिंद्रा, विप्रो, इंफोसिस, HCL Tech 2-2% से ज्यादा गिरे हैं। वहीं निफ्टी के 50 शेयर्स में से 8 बढ़त में और 42 गिरावट में हैं।
नेक्स्ट 50, मिडकैप, निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल इंडेक्स में गिरावट है। इनके अलावा निफ्टी के गिरने वाले प्रमुख शेयरों में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, विप्रो, HCL Tech और हीरो मोटो कॉर्प है। इससे पहले गुरुवार को Sensex 460 अंक बढ़कर 58,926 पर बंद हुआ। निफ्टी 142 अंक बढ़कर 17,605 पर बंद हुआ था।
Also Read : Share Market Tips For Beginners : बिगिनर्स के लिए शेयर मार्केट टिप्स
Connect With Us : Twitter | Facebook
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.