India News (इंडिया न्यूज़), Trailer Trucks Accident, आलपुरा: राजस्थान के आलपुरा गांव में आदूराम पेट्रोल पंप के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां दो ट्रेलरों में भीषण भिड़ंत के बाद आग लग गई। जिसमें तीन लोगों की जलकर मौत हो गई है। साथ एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह पूरी घटना सुबह 4:30 बजे की है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। यह हादसा मेगा हाईवे गुड़ामालानी आदूराम पेट्रोल पंप के पास आलपुरा सरहद के पास हुआ है।
दोनों ट्रेलरों में टक्कर के बाद लगी आग ने कुछ मिनटों बाद ही विकराल रूप कर लिया। इस घटना के बाद मेगा हाईवे पर लंबा जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बता दें कि दोनों ट्रेलरों में ड्राइवर समेत चार लोग मौजूद थे। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हालांकि आग पर कुछ देर बाद काबू पा लिया गया है।
आलपुरा गांव में आदूराम पेट्रोल पंप के पास सुबह 4:30 बजे 2 ट्रेलरों के बीच दुर्घटना हुई और आग लग गई। फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। एक व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया। 3 लोगों की जलकर मौत हो गई: सुल्तान सिंह, हेड कांस्टेबल, गुड़ामालानी, बाड़मेर pic.twitter.com/j1JB3BlQkW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2023
मौके पर पहुंची पुलिस ने जिंदा जले ड्राइवर और खल्लासियों की बॉडी को ट्रेलरों से बाहर निकलवाया। वहीं घायल हुए व्यक्ति को सांचोर रेफर करवा दिया। पुलिस के मुताबिक एक ट्रेलर बीकानेर से सांचोर की ओर जा रही था। जिसमें मिट्टी भरी हुई थी। वहीं दूसरे ट्रेलर में टाइल्स थे। दोनों ट्रेलरों में भीषण टक्कर के बाद कुछ ही मिनटों में भयंकर आग लग गई।
Also Read: परिंदे से टकराया अमेरिकन एयरलाइंस का विमान, आग लगने के बाद हुई इमरजेंसी लैंडिग