होम / Raipur Assembly Elections Results 2022

Raipur Assembly Elections Results 2022

Amit Gupta • LAST UPDATED : March 10, 2022, 1:32 pm IST

Raipur Assembly Elections Results 2022 जल्द साफ होगी तस्वीर, 632 प्रत्याशी हैं मैदान में

Raipur Assembly Elections Results 2022: यूपी की तरह उत्तराखंड में भी बीजेपी ने कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए बढ़त बना ली है। राज्य की कुल 70 सीटों पर जारी मतगणना के अनुसार अब तक आए रुझानों में बीजेपी 40 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 20 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।  दोनों के बीच कांटे की टक्कर है।

Uttrakhand Assembly Election Result 2022

हरिद्वार सीट पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी ने बढ़त बनाई है। अल्मोड़ा सीट पर भाजपा के कैलाश शार्म चल रहे आगे। खटीमा विधानसभा सीट से सीएम पुष्कर सिंह धामी पीछे चल रहे हैं।

जल्द साफ होगी तस्वीर, 632 प्रत्याशी हैं मैदान में

राज्य में कुछ ही देर में तस्वीर साफ जो जाएगी कि किसी सरकार बन रही है। पिछले महीने प्रदेश की सभी 70 सीटों पर 14 फरवरी को मतदान हुआ था। इस बार 632 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 70 सीटों में 41 गढ़वाल में तो 29 सीट कुमाऊं मंडल में हैं।

Also Read : Punjab Assembly Election Result 2022 : पंजाब में आप 88 सीटों पर आगे

जानिए कहां कौन पीछे, कौन आगे

टिहरी जनपद की नरेंद्रनगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे। टिहरी से बीजपी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। धनोल्टी से बीजेपी प्रत्याशी कांग्रेस के जोत सिंह बिष्ट से आगे हैं। टिहरी की प्रतापनगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम नेगी बीजपेी के उम्मीवादर से आगे चल रहे हैं। विकासनगर में बीजेपी आगे है। बीजेपी के मुन्ना सिंह चौहान को 3238 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के नवप्रभात को 3159 वोट हासिल हुए हैं।

UK Assembly Election Result 2022

UK Assembly Election Result 2022 : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। आज सुबह से ही वोटों की गिनती शुरू हो गई है। रूझानों में बीजेपी उत्तराखंड की सबसे बड़ी पार्टी उभर के आ रही है। उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। और इन 70 सीटों के रूझान सामने आ रहे है। इनमें से 42 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। वहीं 24 सीटों पर कांग्रेस और अन्य 4 सीटों पर आगे है। वहीं आम आदमी पार्टी को एक भी पर बढ़त में नहीं है।

फिर पिछड़े सीएम पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस के भुवन सिंह के बीच खटीमा सीट पर कांटे की टक्कर से चल रही है। इस टक्कर में फिर से सीएम पुष्कर सिंह धामी पिछड़ गए हैं। वहीं उत्तराखंड के पूर्व भाजपा सीएम मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी की बेटी रितु खंडूरी भूषण भी कोटद्वार सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

वहीं हरिद्वार ग्रामीण सीट से कांग्रेस पूर्व सीएम हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत पीछे चल रही हैं। पौड़ी सीट से भाजपा के राजकुमार पोरी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं यमकेश्वर सीट पर भाजपा की रेणु बिष्ट आगे चल रही हैं।

Also Read : UP Assembly Election Result 2022 : उत्तर प्रदेश में बीजेपी की बढ़त बरकरार सपा दूसरे नंबर पर

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election: राजस्थान में दूसरे चरण में 64.6% मतदान दर्ज, बाड़मेर में सबसे अधिक 74.25% वोटिंग- Indianews
PM Modi Road Show: बरेली में पीएम मोदी ने किया रोड शो, सीएम योगी भी रहे मौजूद -India News
West Bengal board: पश्चिम बंगाल बोर्ड के कक्षा 10वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें सही तारीख व टाइमिंग- Indianews
America: ‘मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं’, पुलिस द्वारा अश्वेत व्यक्ति के गर्दन को घुटने से दबाने से हुई मौत- Indianews
Shaheed Bhagat Singh: शादमान चौक का नाम शहीद भगत सिंह हो, पाकिस्तान सरकार ने लाहौर HC से मांगा और वक्त -India News
Samsung का अपकमिंग फोल्डेबल फोन इस दिन होगा लॉन्च, मिलेंगे Galaxy AI फीचर्स- Indianews
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने मणिपुर में दोबारा मतदान की मांग की, EVM में तोड़फोड़-जबरन वोटिंग का लगाया आरोप -India News
ADVERTISEMENT