होम / up chunav result 2022: स्वामी (Swami) और धर्म सिंह सैनी हारे, दारा सिंह चौहान को मिली जीत, जानिये अन्य का हाल

up chunav result 2022: स्वामी (Swami) और धर्म सिंह सैनी हारे, दारा सिंह चौहान को मिली जीत, जानिये अन्य का हाल

Kumar Anjesh • LAST UPDATED : March 11, 2022, 12:30 pm IST

इंडिया न्यूज़, लखनऊ।
योगी सरकार में पूरे वक्त कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) बड़े आत्मविश्वास के साथ भाजपा छोड़ कर सपा में शामिल हुए थे और भाजपा को नेस्तनाबूत करने का ऐलान किया था।

भाजपा तो फिर सत्ता में लौट आई लेकिन खुद को नेवला बताने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) की करारी हार हुई। उनका सीट बदलना भी काम नहीं आया। Swami Prasad Maurya के साथ भाजपा छोड़कर साइकिल पर सवार हुए धर्मसिंह सैनी भी शिकस्त खा गए। हालांकि तीसरे मंत्री दारा सिंह चौहान जीत गए हैं।

प्रसपा से भाजपा में गए हरिओम यादव भी हार गए। विनय शंकर तिवारी इस बार बसपा छोड़कर सपा के टिकट से चिल्लूपार से चुनाव लड़े थे और हार गए। अवतार सिंह भड़ाना ने भी चुनावों से पहले भाजपा को छोड़ सपा-आरएलडी गठबंधन का दामन थाम लिया था और जेवर से चुनाव लड़ा लेकिन भाजपा के हाथों शिकस्त खा गए।

Also read: up election result 2022: मुख्तार अंसारी की बादशाहत बरकरार, बेटा अब्बास अंसारी और भतीजा सुहेब दोनों जीते

बलिया के सुरेंद्र सिंह बैरिया से टिकट न मिलने पर वीआईपी पार्टी से हार गए। कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हुईं सुप्रिया ऐरन बरेली कैंट से हार गईं। भाजपा से सपा में आई सुभावती शुक्ला गोरखपुर शहर से भी चुनाव हार गईं।

Also Read: up chunav result 2022: सिराथू में केशव पर भारी पड़ीं पल्लवी पटेल, पहले राउंड से अंतिम तक रोचक बना रहा मुकाबला, जानिये कैसे बदलता रहा सीन

दारा सिंह चौहान भी साइकिल पर सवार हुए लेकिन वह घोसी से जीत गए। वह योगी सरकार में मंत्री थे। ऐन वक्त पर सपाई हो गए और घोसी से जीत हासिल की। कांग्रेस से भाजपा में आईं अदिति सिंह जीत गईं। बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए लालजी वर्मा अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट से फिर चुनाव जीत गए। रामअचल राजभर भी जीत गए।

Also read: Uttarakhand Election Result 2022: चुनाव हरने वाले ऐसे तीसरे सिटिंग CM बने पुष्‍कर सिंह धामी, जिसके नेतृत्‍व में लड़ा गया चुनाव

Also read: Attari Punjab Assembly Election 2022 Result अटारी से आप के जसविंदर सिंह जीते

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

लुक पर नहीं कर पाएंगे यकीन, देशभक्ति गाना गाते Parineeti Chopra का पुराना वीडियो वायरल -Indianews
बॉयफ्रेंड के साथ सेक्सी लो-कट ड्रेस पहन डेट नाइट पर निकली Disha Patani, इस तरह दिए पोज -Indianews
Covid Vaccination Certificates: विवादों में घिरे कोविशील्ड वैक्सीन को लेकर पोस्टर से हटाया गया पीएम मोदी का फेस-Indianews
Prajwal Revanna Case: भगवान कृष्ण का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते थे प्रज्वल, कांग्रेस नेता के बयान पर छिड़ा विवाद-Indianews
Salman Khan House Firing: हथियार सप्लायर के परिवार ने पुलिस पर लगाया आरोप, उठाई ये बड़ी मांग -Indianews
Skin Care: डार्क सर्कल की क्या है वजह, जानें इससे छुटकारा पाने के कुछ घरेलु उपाय -Indianews
Delhi Women Commission: दिल्ली महिला आयोग से 223 कर्मचारी सस्पेंड, जानें LG ने क्यों उठाया यह कदम- indianews
ADVERTISEMENT