<
Categories: एस्ट्रो

Aaj Ka Love Rashifal 28 December 2025: जानिये किन 5 राशि के जातकों की होने वाली है शादी? किसे आएगी परेशानी? यहां जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Love Rashifal 28 December 2025: रविवार (28 जनवरी, 2025) को मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों की लव लाइफ कैसी रहेगी? पढ़िये सभी 12 राशियों का हाल.

Aaj Ka Love Rashifal 28 December 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, रविवार (28 दिसंबर, 2025) को पौष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पड़ रही है. रविवार के दिन अभिजीत मुहूर्त 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक रहेगा. इस तिथि पर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और वारीयन योग का संयोग बन रहा है. हां यह भी ध्यान रखें कि राहुकाल दोपहर 4 बजकर 14 मिनट से 5 बजकर 32 मिनट तक रहेगा.

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

छुट्टी का दिन होने की वजह से लव पार्टनर आपस में मिल पाएंगे, इससे प्रेमी युगलों के बीच रोमांस बढ़ेगा. लव पार्टनर शाम को डिनर पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं. सिंगल्स के लिए दिन सामान्य रहेगा. आपके जीवन में प्यार की एंट्री अभी नहीं होने वाली है, इसके लिए इंतजार करना होगा. शादीशुदा लोगों का जीवन सामान्य रहेगा.

mesh New

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)

वृषभ राशि के जातकों का दिन रविवार को मिलाजुला रहेगा. लव पार्टनर के साथ रविवार को मुलाकात के दौरान हल्की नोकझोंक हो सकती है, लेकिन थोड़ी देर बाद हालात सामान्य भी हो जाएंगे. कुल मिलाकर आपके रिश्ते में समझदारी और विश्वास का माहौल बनेगा. परीक्षा देनी होगी और गलती की गुंजाइश नहीं है. सिंगल्स जातकों के लिए अच्छी खबर है. किसी को प्रपोज करने के लिए दिन अनुकूल है. इससे रिश्ते में नई ऊर्जा महसूस होगी. शादीशुदा लोग खुश रहेंगे. खासतौर से नवविवाहित पूरे दिन एन्जॉय करेंगे. 

Mesh Rashifal

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)

मिथुन राशि से जुड़े शादीशुदा लोगों के लिए दिन खास और रोमांचक रहेगा. दिनभर घूमने-फिरने के बाद शाम को फिल्म देखने और डिनर पर जा सकते हैं. इस तरह दिनभर पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बना रहेगा. लव पार्टनर के बीच दिक्कत है तो समस्या का समाधान जल्दी मिल सकता है. सिंगल को किसी की तरफ से पॉजिटिव संकेत मिल सकता है. 

vrish rashifal

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)

रविवार का दिन शादीशुदा लोगों के लिए सामान्य रहने वाला है. घर में कपल का वक्त गुजरेगा. विवाहित जीवन में समझदारी जरूरी है, क्योंकि गुस्सा और शक रिश्तों में दरार ला सकता है. लव पार्टनर्स को भी थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है. संभलकर शब्दों का चयन करें वरना रिश्ते बिगड़ सकते हैं. 

mithuan rashifal

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

सिंगल्स के लिए रविवार का दिन अच्छा रहेगा. दोस्तों के पूरा दिन घूमेंगे. यंगर्टर्स कपल दिनभर अच्छा समय गुजारेंगे. अपने पार्टनर से प्यार का इज़हार करने के मूड में हैं तो कर डालें. मन से डर और संकोच निकाल दें. विवाह से जुड़ी बातें आगे बढ़ सकती हैं यानी इस राशि से जुड़े सिंगल्स कुछ महीनों में शादी के बंधन में बंध सकते हैं. 

kark rashral

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

कन्या राशि से जुड़े जातकों की लव लाइफ मिलीजुली रहेगी. शादीशुदा हैं तो लाइफ पार्टनर का रवैया सख्त रह सकता है और दिन मिला-जुला रहेगा. लव मैरिज को लेकर बात करना चाहते हैं, तो सही समय देखकर ही पहल करें. लव पार्टनर को थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं. 

Singh rashifal

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

रविवार का दिन तुला राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा. प्रेमी जोड़ों के लिए मौज-मस्ती का समय है, लेकिन भावनाओं में बहकर किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें. पति-पत्नी के बीच गलतफहमियां तनाव का कारण बन सकती हैं. सिंगल्स को भी दिक्कत आएंगी. हर बात पर अपनों पर भरोसा आपका दिल तोड़ सकता है. 

Tula rashifal

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)

लव लाइफ में हैं, लेकिन एक से अधिक रिश्तों को लेकर मन में दुविधा रह सकती है. आप तय नहीं कर पा रहे हैं. किसी अपने से सलाह लें, शायद रास्ता निकल जाए. सिंगल हैं तो आपके विवाह या प्रेम संबंध को परिवार की सहमति मिल सकती है. शादीशुदा लोग अच्छा दिन गुजारेंगे. और हां. आपको और आपके पार्टनर को रिश्ते में कुछ बदलाव महसूस हो सकते हैं. इसको सहजता से लेने की जरूरत है.

08

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)

रविवार को अपने मूड और गुस्से पर नियंत्रण रखें. शब्दों के चयन में सावधानी बरतें वरना रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं. रिश्ते में सुधार की जरूरत है. सिंगल जातकों के लिए अच्छी खबर आ सकती है. सगाई या शादी की बात पक्की हो सकती है. अगले साल की छमाही में आपकी शादी हो सकती है.

 Dhanu Rashifal

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)

लव लाइफ के अलावा इस राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन अच्छा रहेगा. कोई सुखद समाचार मिल सकता है और धन लाभ के योग भी हैं. लव लाइफ पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. लव पार्टनर्स के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे. समझदारी से ही आप दोनों अपने रिश्ते को और मजबूत बना सकते हैं.

Makar rashifal

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)

सिंगल्स का किसी नए व्यक्ति की ओर आकर्षण महसूस हो सकता है. कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक मिल सकता है.
ऑफिस का दबाव आपको चिड़चिड़ा बना सकता है. समय नहीं देंगे तो लव पार्टनर नाराज हो सकता है. घर का तनाव आपके मन को परेशान कर सकता है. 

KUmbah rashifal

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

रविवार का दिन आपके लिए बहुत कुछ नया हो सकता है. लव पार्टनर अपने पुराने मतभेदों को दूर करने रविवार का दिन चुन सकते हैं. रविवार को पार्टनर के साथ मुलाकातें बढ़ेंगी. सिंगल्स हैं तो शादी होने के आसार बन रहे हैं. लव पार्टनर एक-दूसरे के साथ समय बिताएंगे. 

12

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Storm Video: गुजरात में आसमानी आफत! तिनके की तरह उड़ा बिजली का खंभा, रोंगटे खड़े कर देगा यह VIDEO

Gujarat Hailstorm Alert: गुजरात में मौसम का खौफनाक रूप! जामनगर में पल भर में गिरा…

Last Updated: March 19, 2026 22:46:06 IST

दिल्ली वालों हो जाओ सावधान! इन इलाकों में 20 और 21 मार्च को पानी की सप्लाई रहेगी बाधित

Delhi Water Supply: दिल्ली जल बोर्ड ने गुरुवार (19 मार्च, 2026) को घोषणा करते हुए…

Last Updated: March 19, 2026 22:45:26 IST

Oppo Find N6 बनाम Samsung Galaxy M17e: क्या प्रीमियम फोल्डेबल इनोवेशन, कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर?

अगर आप रोजमर्रा के लिए कोई स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं और इस…

Last Updated: March 19, 2026 22:39:26 IST

New NH Rules: सावधान! टोल नहीं चुकाया तो 72 घंटे बाद देना होगा डबल चार्ज, जानें शिकायत निपटारे के लिए क्या करें?

New NHAI Toll Rules: सरकारी नोटिफिकेशन के अनुसार अगर आप नेशनल हाईवे नेटवर्क पर बिना…

Last Updated: March 19, 2026 22:32:34 IST

Delhi Sumit Murder Case: कचरा फेंकने को लेकर शुरू हुआ खूनी संघर्ष, पड़ोसी ने युवक की चाकू से गोदकर की हत्या

Delhi Sumit Murder Case: दिल्ली के मॉडल टाउन थाना इलाके में बिल्डिंग की सीढ़ी पर…

Last Updated: March 19, 2026 22:00:57 IST

Income Tax Rules 2026: सैलरी से गिफ्ट तक, 1 अप्रैल से बदल जाएगा टैक्स का पूरा खेल! जानें 10 बड़े बदलाव

New Income Tax Rules 2026: नकम टैक्स रूल्स, 2026, आधिकारिक तौर पर 1 अप्रैल, 2026…

Last Updated: March 19, 2026 21:48:06 IST