<
Categories: एस्ट्रो

Aaj Ka Rashifal: शरद पूर्णिमा पर बरसेगी इन राशियों पर कृपा, मेष समेत इन राशियों की बदलेगी किस्मत; पढ़े आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: सभी राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. आज आपको करना पड़ेगा चुनौति1यों का सामना या मिलेगा अपनों का सहयोग ? जानने के लिए पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 October 2025 : आज आश्विन शुक्ल चतुर्दशी तिथि, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और वृद्धि योग है. चंद्रमा गुरु की राशि मीन में रहेंगे. ग्रहीय स्थिति के प्रभाव में आज के दिन मेष राशि के लोगों के लिए भागदौड़ भरा दिन रहने वाला है। 

मेष

  • सही मार्ग पर चलने की आदत से मुश्किलें आ सकती हैं, उच्च अधिकारियों से नोकझोंक संभव है।
  • व्यापारिक मामलों में अधिक भाग-दौड़ रहेगी, जिसके कारण थकान महसूस होगी।
  • कोई भी निर्णय लेने से पहले भावनात्मक नहीं, बल्कि व्यवहारिक रूप से सोचें।
  • परिवार में सभी लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे, आप उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए आगे खड़े होंगे।
  • काम का तनाव सुस्ती महसूस करा सकता है, आराम को प्राथमिकता दें।

वृष

  • अपने कार्य अप टू डेट रखें, बॉस की गुडबुक में शामिल होने का मौका मिल सकता है।
  • विरोधियों की साजिशों से बचने के लिए ठोस योजना बनाकर तैयार रहें, सतर्कता ज़रूरी है।
  • सोची हुई सफलता न मिलने पर थोड़ी कुंठा महसूस हो सकती है, सकारात्मक रहें।
  • घर के आस-पास साफ-सफाई रखें, गंदगी से बुजुर्गों को सांस की तकलीफ हो सकती है।
  • स्थितियां अनुकूल हैं, फिर भी नियमित दिनचर्या का पालन करें और योग करें।

मिथुन

  • दूसरों की सफलता से ईर्ष्या न करें; इसके बजाय, आगे बढ़ने का प्रयास करें।
  • जो लोग गिफ्ट आइटम्स बेचते हैं, उन्हें डिस्प्ले पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
  • तकनीकी ज्ञान बढ़ाने के लिए किसी कोर्स में दाखिला लेने का विचार करें।
  • पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद आपके पक्ष में आता दिखाई दे रहा है।
  • गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और छोटी समस्या पर डॉक्टर से मिलें

कर्क

  • कार्यस्थल पर आज अधिक समय व्यतीत होगा और जिम्मेदारियों का भार बढ़ेगा।
  • लोहा व्यापारी सोच-समझकर माल डंप करें, बिक्री और भंडारण में समस्या आ सकती है।
  • स्वयं को खुश और आत्मविश्वास से भरपूर रखने का प्रयास करें, तभी काम बनेंगे।
  • घर के छोटे सदस्यों को खुश करने का प्रयास करें।
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए संतुलित आहार लेने पर ध्यान दें।

सिंह

  • ऑफिशियल डाटा संभाल कर रखें, मिस्प्लेस होने की आशंका है।
  • हार्डवेयर के कारोबारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखनी है, सामान गायब हो सकता है।
  • भ्रामक बातों के जाल में फंसकर बने बनाए प्लान कैंसिल कर सकते हैं, सचेत रहें।
  • महत्वपूर्ण मुद्दों पर आपकी राय मांगी जाएगी, सत्य का साथ देते हुए सलाह दें।
  • आज अनावश्यक रूप से यात्रा करने से बचें, सेहत के लिए ज़रूरी है।

कन्या

  • अजनबी लोगों के साथ ज्यादा मेल-मिलाप से बचें, जल्दबाजी नुकसानदेह साबित हो सकती है
  • हिसाब-किताब मजबूत रखें; दैनिक तौर पर मिलान करना समस्याओं से बचाएगा
  • अध्ययन में मन कम लगेगा, अनपेक्षित परिणाम मिलने की आशंका है।
  • बड़े भाई-बहन के साथ चल रहा मनमुटाव आज समाप्त होता दिखाई दे रहा है।
  • मशीनरी पर काम करने वाले लोग सजग रहें, चोट लगने की आशंका है।

तुला

  • काम पूरा न होने पर, अपनी कमी देखने के बजाय दोष किसी और पर ठहरा सकते हैं।
  • बिक्री कम हो तो परेशान न हों, कारोबार में यह स्थिति सामान्य है।
  • गैर-जरूरी कार्यों में समय व श्रम खर्च होने की आशंका है, जिसका बाद में पछतावा होगा।
  • घर के बुजुर्ग बीमारी की चपेट में आ सकते हैं, उनका ध्यान रखें।
  • मौसम को देखते हुए खुद को सुरक्षित रखें और सेहत के नियमों का पालन करें।

वृश्चिक

  • कार्यस्थल पर खुद को सकारात्मक बनाए रखें, मन हल्का होगा तो काम में मन लगेगा।
  • व्यापार में वृद्धि होगी, लेकिन साथ ही खर्च भी बढ़ेंगे।
  • दूसरों के विवादित मामलों से दूर रहें, अन्यथा आप मुसीबत मोल ले सकते हैं।
  • बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहें, ठंड से बचाव करें, निमोनिया हो सकता है।
  • आज का दिन आपकी सेहत के लिए ठीक रहने वाला है।

धनु

  • बॉस आपके काम की जांच करवा सकते हैं, इसलिए काम में सटीकता का ध्यान रखें।
  • लगातार आ रही कठिनाइयों और चुनौतियों से परेशान दिखेंगे।
  • इधर-उधर की बातें आपको लक्ष्य से भटका सकती हैं, फोकस बनाए रखें।
  • पार्टनर के साथ हुई नोकझोंक से परेशान हो सकते हैं; पहल करके दूरी खत्म करें।
  • आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से चुनौतीपूर्ण हो सकता है, ध्यान रखें।

मकर

  • महिला सहकर्मी का सहयोग मिलेगा, उनके साथ तालमेल अच्छे बनाए रखें।
  • बड़े निवेश से बचें, छोटे निवेश आपको ज्यादा मुनाफा कमाने में मदद करेंगे।
  • विद्यार्थी वर्ग आज के दिन कुछ आलस्य से घिरे नजर आ सकते हैं।
  • परिवार की ओर से आपको आर्थिक और फिजिकल दोनों ही तरह के सहयोग मिलेंगे।
  • हार्ट पेशेंट तनाव मुक्त रहें, चिंता आपकी सेहत को प्रभावित कर सकती है।

कुंभ

  • अपनी रुचि के बजाय संस्थान की जरूरत के हिसाब से काम करने पर ध्यान दें।
  • व्यापारिक कार्यों के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।
  • उम्मीद से आए किसी भी व्यक्ति को निराश न करें, थोड़ी मदद जरूर करें।
  • पारिवारिक सदस्यों को सेहत के सुझाव दें और फिटनेस के लिए प्रेरित करें।
  • खांसी और कफ की समस्या घेर सकती है, ठंडे पानी या कोल्ड ड्रिंक से बचें।

मीन

  • यदि टीम लीड कर रहे हैं, तो दिन की शुरुआत में ही क्षमतानुसार कार्यों का बंटवारा कर दें।
  • ट्रांसपोर्ट के व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफा होने की संभावना है।
  • आज का दिन मनोरंजन, दोस्तों के साथ गपशप और घूमने फिरने में व्यतीत होगा।
  • घर की सभी बातों में प्रतिक्रिया देना जरूरी नहीं है, कभी-कभी शांति जरूरी है।
  • यूरिन इन्फेक्शन होने की आशंका है, इससे संबंधित एहतियात बरतें।
Pandit Shashishekhar Tripathi

Share
Published by
Pandit Shashishekhar Tripathi

Recent Posts

Silver Price Today 18 May 2026: जानें देश के शहरों में क्या हैं चांदी के दाम?

Silver Price Today 18 May 2026: सोमवार (18 मई, 2026) को भी सोने की कीमतों…

Last Updated: May 19, 2026 09:05:27 IST

Joke of the Day: गाली की परिभाषा बताओ? प्रोफेसर के पूछने पर छात्र ने दिया ऐसा जवाब, सुन माथा पकड़ लेंगे

Funny Joke of the Day: योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर लोगों को ज्यादा से…

Last Updated: May 18, 2026 19:43:03 IST

Gold Price Today 18 May 2026: सप्ताह के पहले सोने के दाम गिरे या बढ़ी कीमत, जानें अपने शहरों के रेट्स

Gold Price Today 18 May 2026: सप्ताह के पहले दिन सोमवार (Gold Price Today 18…

Last Updated: May 19, 2026 09:05:59 IST

Lauki Khichdi Recipe: वजन कम करने में मदद करती है लौकी की खिचड़ी, झटपट इस आसान तरीके से करें ट्राई

गर्मी के मौसम में लौकी काफी फायदेमंद होती है, जो लोग अपना वजन कम करना…

Last Updated: May 18, 2026 19:01:23 IST

PAK vs BAN: मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास, पाक के खिलाफ ठोका शतक, ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेशी बैटर

Mushfiqur Rahim Century: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज मुशफिकुर…

Last Updated: May 18, 2026 16:43:18 IST

CM Yogi on Namaz: प्यार से नहीं माने तो… सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को सीएम योगी की चेतावनी

CM Yogi on Namaz: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में सार्वजनिक…

Last Updated: May 18, 2026 16:30:13 IST