<
Categories: एस्ट्रो

Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी के दिन कैसे करें मां सरस्वती की पूजा? कहां रखें मुर्ती- किस दिशा में जलाए दीपक? जानें 5 वास्तु टिप्स

Basant Panchami 2026: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी के दिन को बेहद खास माना जाता है, क्योंकि इस दिन ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है. आइये जानते हैं यहां कि कैसे की जाती है बसंत पंचमी के दिन पूजा? कहां रखें मां सरस्वती की तस्वीर? किस दिशा में लगाएं दीपक?

Basant Panchami 2026: माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता हैं, यह पर्व हिंदू धर्म में बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है. जिन्हें विद्या, बुद्धि, कला, संगीत और वाणी की देवी माना जाता है. आइये जाते हैं इस साल बसंत पंचमी कब है? मां सरस्वती की पूजा कैसे की जाती है. कहां रखें मां सरस्वती की तस्वीर? किस दिशा में लगाएं दीपक?

कब हैं बसंत पंचमी 2026? जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 23 जनवरी, शुक्रवार के दिन देर रात 02 बजकर 28 मिनट से शुरू हो रही है, जो अगले दिन 24 जनवरी, शनिवार के दिन  देर रात 01 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार  बसंत पंचमी 23 जनवरी के दिन मनाई जाएगी. इस दिन सूर्योदय सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर होगा, जब पंचमी तिथि ही रहेगी. वहीं 24 जनवरी के दिन सूर्योदय पर षष्ठी शुरू हो जाएगी। इसलिए मुख्य तिथि 23 जनवरी शुक्रवार है। 

शुभ मुहूर्तः अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 50 मिनट  से लेकर दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक रहेगा और अमृत काल में पूजा करना सर्वोत्तम है.

कैसे करें बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा

बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा के लिए, सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पीले वस्त्र पहनें, पूजा स्थल को साफ करें, गंगाजल से शुद्ध करें, इसके बाद चौकी सजाकर मां की प्रतिमा या तस्वीर रखें, फिर गणेश पूजा के बाद मां को पीले फूल, पीली मिठाई और केसर की खीर मां सरस्वती को अर्पित करें, मां सरस्वती कें मंत्रों का जाप करें, किताबें और वाद्य यंत्र भी अर्पित करें, और आरती के साथ प्रसाद बांटें.

किस दिशा में रखें मां सरस्वती की तस्वीर, मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन पूजा के लिए मां सरस्वती की मूर्ति या चित्र को हमेशा उत्तर पूर्व यानी ईशान कोण में स्थापित करना चाहिए. यह दिशा पूजा पाठ के लिए सबसे शुभ मानी जाती है और इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है.

बसंत पंचमी के दिन घर में किस दिशा में जलाएं दीपक

मां सरस्वती की पूजा के बाद घर में दीपक जलाना चाहिए हैं और दीपक जलाने की सही दिशा पूर्व दिशा.ऐसे में बसंत पंचमी के दिन आपको घर में पूर्व दिशा में दीपक जलाना चाहिए 

बसंत पंचमी के दिन पढ़ाई और करियर में सफलता के लिए वास्तु टिप्स

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को अपनी स्टडी टेबल घर की पर्व दिशा में रखना चाहिए, ऐसा करने से बच्चों की पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहती है और जो लोग अपने करियर को लेकर कंफ्यूजन रहते हैं उन्हें सफलता का मार्ग मिलता है.
  • बसंत पंचमी के दिन घर के बाहर आम के पत्ते या फिर अशोक के पत्तों का तोरण लगाना शुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है.
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन घर में पीले फूलों से सजावट करनी चाहिए, ऐसा करने से मां सरस्वती खुश होती है.
  • बसंत पंचमी के दिन स्टडी रुम मेंसरस्वती यंत्र की स्थापना करना चाहिए, ऐसा करने से पढ़ाई के मन लगने लगेगा और मां सरस्वती का आशीर्वाद भी आप पर बना रहेगा.
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार के अनुसार, घर में जहा भी किताबें रखी हो उसें गेंदा ना रहने दें, उसे समय समय पर साफ करते रहें, क्योंकि साफ-सफाई घर के अच्छें वास्तु का सबसे पहला नियम है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Share
Published by
Chhaya Sharma

Recent Posts

Windsor EV vs MG Comet EV में से किसमें मिलेगी दमदार रेंज? कौन है कम खर्च वाली कार, जानें दोनों में अंतर

अगर आप कोई अच्छी ईवी कार लेने की सोच रहे हैं तो ऐसे में Windsor…

Last Updated: May 28, 2026 22:43:15 IST

लेना चाहते हैं एक फास्ट प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन? OnePlus Turbo 6 vs Oppo Find X9 Ultra में से क्या रहेगा बेहतर

दोनों ही स्मार्टफोन आपके लिए किफायती रहने वाले हैं. दोनों में अंतर जानने के बाद…

Last Updated: May 28, 2026 22:35:11 IST

मंडप बना WWE का रिंग! दूल्हा-दुल्हन की कुश्ती देख मेहमान भी छोड़ बैठे खाना; रखी थी अनोखी शर्त

China Viral Wedding: दूल्हा-दुल्हन ने अपनी शादी की जगह को एक रेसलिंग अखाड़े में बदल…

Last Updated: May 28, 2026 19:26:49 IST

रोहित शर्मा या विराट कोहली नहीं…ये खिलाड़ी है IPL इतिहास का बेस्ट पिक, जिसने खरीदा वो…

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Last Updated: May 28, 2026 19:23:32 IST

कीवी खाने के हैं गजब के फायदे, चेहरे पर ग्लो और वजन नियंत्रण करने में करेगा मदद, देखें फायदे

क्या आप जानते हैं कि कीवी फल का सेवन आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद…

Last Updated: May 28, 2026 18:19:00 IST

Jokes Of The Day: तनाव ने जीना कर दिया है मुहाल? पढ़ना शुरू करें ये मजेदार जोक्स, दूर हो जाएगी बोरियत

Joke of The Day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…

Last Updated: May 28, 2026 18:16:43 IST