<
Categories: एस्ट्रो

Holi 2026: 4 मार्च को है रंगों की होली, लेकिन होलिका दहन में आ रही है 3 बड़ी बाधाएं, जानें क्या है इनका समाधान

Holi 2026: फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन किया जाता है, इसके अलगे दिन रंगों की होली खेली जाती है. लेकिन ज्योतिषों के अनुसार इस साल होलिका दहन में 3 बड़ी बाधाएं आ रही हैं, आइये जानते हैं क्या है वो और क्या है उपाय

Holika Dahan 2026 Problems: फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन रात में होलिका दहन किया जाता है और इसके अलगे दिन रंगों की होली खेली जाती है. हिंदू धर्म में हर त्योहार की तरह इस त्योहार के भी बड़े मायने होते हैं. होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. कहा जाता है कि होलिका दहन की अग्नि में जीवन के सभी दुखों और कष्टों को जला दिया जाता है और नई शुरूआत की जाती है. इसलिए अगले दिन रंगो के साथ अपने जीवन की शुरूआत करते हैं, इसलिए यह त्योहार पूरे भारत में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है. लेकिन पंडितों और ज्योतिषविदों के अनुसार इस साल होलिका दहन पर तीन बड़ी बाधाएं आ रही हैं. आइये जानते हैं क्या है वो और क्या है इसका समाधान 

कब है होलिका दहन 2026 (Holika Dahan 2026 Kab Hai)

वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि 2 मार्च 2026 के दिन शाम 5 बजकर 55 मिनट पर शुरू हो रही है और इस तिथि का समापन 3 मार्च 2026 को शाम 05 बजकर 07 मिनट पर हो रहा है. ऐसे में होलिका दहन 3 मार्च 2026 को किया जाएगा और रंगो की होली 4 मार्च को खेली जाएगी .

होलिका दहन की पहली बाधा है  चंद्र ग्रहण

पंचांग के अनुसार, होलिका दहन के दिन चंद्र ग्रहण लगने वाला है, जो भारत में भी दिखाी देगा, इइसलिए इसका सूतक काल भी रहेगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले लग जाता है. चंद्र ग्रहण का समय 3 मार्च के दिन दोपहर 03 बजकर 23 मिनट से लेकर 06 बजकर 47 मिनट तक रहने वाला है. ऐसे में चंद्र ग्रहण का सूतक सुबह 06 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो जाएगा और शाम को 06 बजकर 47 मिनट पर ग्रहण के साथ समाप्त होगा.

होलिका दहन की दूसरी बाधा भद्रा बन रही है

होलिका दहन के दिन भद्रा का साया भी रहने वाला है. भद्रा काल का साया 2 और 3 मार्च की दरमियानी रात 01 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगा और तड़के सुबह 04 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगा. ऐसे में होलिका दहन के दिन भद्रा काल करीब 3 घंटे तक रहेगा.

होलिका दहन की तीसरी बाधा पूर्णिमा तिथि

फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि का समापन 3 मार्च के दिन शाम 05 बजकर 07 मिनट पर होगा और उसके बाद बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी. लेकिन होलिका दहन पूर्णिमा तिथि के दिन ही करने का विधान माना जाता है.

होलिका दहन की इन 3 बड़ी बधाओं का क्या है समाधान

पंडितों और ज्योतिषाचार्यों ने शास्त्रों के अनुसार इसका समाधान बताया है. पहला उपाय है कि होलिका दहन 2 मार्च की रात भद्रा के पुच्छकाल में यानी 01 बजकर 25 मिनट से लेकर 03 बजकर 37 मिनट के बीच किया जा सकता हैं. दूसरा उपाय है कि 3 मार्च को भद्रा काल के समाप्त होने के बाद यानी सूर्योदय से पहले 05 बजकर 24 मिनट से लेकर 06 बजकर 35 मिनट का समय होलिका दहन के लिए शुभ रहेगा. अगर  इन दोनों समय पर भी होलिका दहन नहीं कर सकते हैं, तो आप चंद्र ग्रहण के समाप्त होने का इंतेजार करें, बता दें कि ये शास्त्र सम्मत नहीं है. दरअसल पंचांग धर्म सिंधु और निर्णय सिंधु में उल्लेख दिया गया हैं कि होलिका दहन सिर्फ तभी ही किया जा सकता है जब पूर्णिमा हो और प्रदोष काल रहे, लेकिन भद्रा काल  का साया ना हो. लेकिन इस साल तीन मार्च को ग्रहण की समाप्ति के बाद प्रदोष काल का समय रहेगा.लेकिन पूर्णिमा तिथि खतम होने के बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी, लेकिन प्रतिपदा का दोष हल्का माना जात है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Share
Published by
Chhaya Sharma

Recent Posts

सादगी की मिसाल: टीकमगढ़ की सड़कों पर पोहा-जलेबी तलती दिखीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती

इस वीडियो में उनकी कोई राजनीतिक चमक-धमक नहीं, बल्कि एक साधारण 'दीदी' का रूप दिखाई…

Last Updated: April 8, 2026 17:34:21 IST

Purnia University: डोसा प्लाजा में खुली ‘प्यार’ की पोल! प्रोफेसर और PhD छात्रा की नजदीकियों ने मचाया बवाल, बैठ गई इन्क्वारी!

Purnia University Professor Viral Video: एक ही प्लेट में डोसा खाना पूर्णिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर…

Last Updated: April 8, 2026 17:35:22 IST

‘वह टीम इंडिया में क्यों नहीं हैं? बुमराह के साथ होने चाहिए…’ मोहम्मद शमी के सपोर्ट में सौरव गांगुली

सौरव गांगुली ने मोहम्मद शमी का खुलकर सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा कि वह जसप्रीत…

Last Updated: April 8, 2026 17:04:47 IST

‘हमसे चलती है तुम्हारी रोजी-रोटी’ गंगा किनारे शराब पी रही महिला का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

Rishikesh Tourist:ऋषिकेश में गंगा तट पर शराब पी रही हरियाणा की एक महिला पर्यटक को…

Last Updated: April 8, 2026 17:01:57 IST

गाजियाबाद: शादी में तोहफे में मिली पिस्टल, दोस्तों ने की हर्ष फायरिंग; वीडियो वायरल

Viral Video: गाजियाबाद की एक शादी का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

Last Updated: April 8, 2026 16:57:41 IST

Nutrition Tips: क्या खाली पेट मैग्नीशियम लेना सही है, किन लोगों को रहना चाहिए सावधान, सही डोज और टाइम

Magnesium Side Effects: मैग्नीशियम शरीर के लिए बहुत जरूरी है लेकिन, इसका बहुत ज्यादा सेवन…

Last Updated: April 8, 2026 16:53:48 IST