<
Categories: एस्ट्रो

मार्च में केतु करेगा नक्षत्र परिवर्तन, चमकेगी इन 3 राशियों किस्मत, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, व्यापारियों को होगा लाभ

Ketu Nakshatra Parivartan 2026: छाया ग्रह केतु अपने स्वयं के नक्षत्र मघा में गोचर करने वाले हैं, ज्योतिष गणना के अनुसार ऐसा होने पर 3 राशियों के लोगों की किस्मत चमकने वाली है. बड़ा धन लाभ होगा, करियर में सफलता मिलेगी और व्यापार में भी मुनाफा होगा.

Ketu Nakshatra Parivartan 2026:  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता हैं यानी नक्षत्र परिवर्तन करता है, तो इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है, यानी मनुष्य के जीवन पर पड़ता है. कुछ राशि के लोग ग्रहों के गोचर से लाभ में होते हैं, तो कई राशियों के लोगों को सावधान रहना होता है. वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल 29 मार्च को एक अत्यंत महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होने जा रही है. छाया ग्रह केतु अपने स्वयं के नक्षत्र मघा में गोचर करने वाले हैं. ज्योतिष गणना के अनुसार केतु का यह गोचर विशेष रूप से तीन राशि के जातक के लिए शुभ होने वाला है. आइए जानते हैं कि कौन सी राशियां होने वाली है लकी

मेष राशि

केतु के गोचर से मेष राशि के लोगों को बड़ा लाभ होगा. करियर में मिलने वाली है बड़ी सफलता. नौकरी में पदोन्नति के लिए योग बन रहा है. इस दौरान विदेश यात्रा भी करनी पड़ सकती है. रुका हुआ धन आपके पास आने वाला है. छात्रों के लिए समय सबसे अच्छा होगा. घर परिवार में खुशहाली बनी रहेगी भाग्य का पूरा साथ मिलेगा.

सिंह राशि

केतु के मघा नक्षत्र में आने से सिंह राशि के लोगों की भी किस्मत चमकने वाली है. आर्थिक दृष्टि से यह समय बेहद शुभ रहेगा. इस दौरान पुराने निवेश में आपको बड़ा मुनाफा होगा. करियर में उन्नति होगी, पुरानी की गई मेहनत सफलता दिलाएगी. लव लाइफ अच्छी बनी रहेगी. कोई बड़ी खुशखबरी भी आपको मिल सकती है.

धनु राशि

केतु के गोचर से धनु राशि के जातकों को भी सफलता मिलने वाली है.  कार्यस्थल पर नई और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापारियों के लिए यह समय सबसे शुभ रहने वाला है; कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं. विदेशी यात्रा के भी योग बन रहे हैं.आध्यात्मिक के तरफ रुचि बढ़ेगी धार्मिक गतिविधियों में भाग लेंगे. ऐसा होने से मन शांत रहेगा. धन लाभ के बड़े अवसर आपको इस दौरान प्राप्त हो सकते हैं.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Delhi: गैंगवार की गोलियों का शिकार बना 6 साल का मासूम, ट्यूशन से लौटते वक्त लगी गोली; 2 आरोपियों का एनकाउंटर

New Usmanpur Firing Case: शाम के समय तीन हथियारबंद बदमाशों ने अचानक धर्मेंद्र नाम के…

Last Updated: June 2, 2026 00:01:54 IST

थकान मिटा देंगे ये 5 योगासन..! तनाव की भी हो जाएगी छुट्टी, नियमित अभ्यास से मांसपेशियों में भी आ जाएगी जान

Yoga Benefits For Stress: सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट के साथ योग और एक्सरसाइज…

Last Updated: June 1, 2026 23:44:35 IST

Viral Video: आखिर उस लिफाफे में क्या था? विराट कोहली बार-बार मांगते रहे, अनुष्का ने नहीं किया खुलासा

Viral Video: आईपीएल फाइनल के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बीच मैदान पर…

Last Updated: June 1, 2026 22:10:09 IST

Joke of the Day: दामाद जी इतने डरे हुए क्यों हो? सास के पूछने पर मिला ऐसा जवाब, सुनकर खूब लगाएंगे ठहाके

Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…

Last Updated: June 1, 2026 20:06:41 IST

DIDM ने लॉन्च किया भारत का पहला डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंग इंटेलिजेंस

नई दिल्ली, 1 जून: अपनी स्थापना के बाद से DIDM ने 70,000 से अधिक छात्रों…

Last Updated: June 1, 2026 19:37:10 IST

फार्महाउस में दफन मिला हाथी का शव मिलने से हड़कंप, करंट से मौत की आशंका; तीन लोगों से पूछताछ

Odisha News: ओडिशा के ढेंकानाल जिले में एक जंगली हाथी की संदिग्ध मौत का मामला…

Last Updated: June 1, 2026 19:23:03 IST