<
Categories: एस्ट्रो

Mangalwar Ke Upay: मंगलवार को अगर नहीं किए ये जरूरी काम तो जीवन में बढ़ सकती हैं मुश्किलें,जानिए लाल किताब की चेतावनी

Mangalwar Ke Upay: मंगलवार का दिन हनुमान जी को अति प्रिय माना जाता है,मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है,आइए लाल किताब के अनुसार जानते हैं,इस दिन के कुछ प्रभावी उपायों के बारे में.

Mangalwar Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, भूमि, भाई, शक्ति और पराक्रम का कारक माना गया है. अगर कुंडली में मंगल शुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति को सफलता, सम्मान,और आर्थिक लाभ मिलता है. लेकिन मंगल अशुभ होने पर क्रोध, झगड़े, चोट, रक्त संबंधी परेशानी, कर्ज और पारिवारिक तनाव जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं.

लाल किताब के अनुसार मंगलवार का दिन मंगल ग्रह और हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए बेहद खास माना गया है. इस दिन कुछ सरल उपाय करने से जीवन की परेशानियां कम होती हैं, रुके काम बनने लगते हैं और सुख-समृद्धि का मार्ग खुलता है. आइए जानते हैं मंगलवार के 10 आसान उपाय.

नीम के पेड़ पर जल चढ़ाएं

मंगलवार की शाम नीम के पेड़ में जल अर्पित करें और चमेली के तेल का दीपक जलाएं. लगातार 11 मंगलवार ऐसा करने से शुभ फल मिलने लगते हैं.

हनुमान जी की पूजा करें

मंगलवार का व्रत रखें और हनुमान मंदिर जाकर नारियल, सिंदूर, चमेली का तेल, गुड़-चना और फूल अर्पित करें. इससे मंगल दोष शांत होता है.

आंखों में सुरमा लगाएं

लाल किताब में मंगल कमजोर होने पर सफेद सुरमा लगाने की सलाह दी गई है. सफेद न मिले तो सामान्य सुरमा भी लगा सकते हैं.

जानवरों को रोटी खिलाएं

मंगलवार को मीठी रोटी कुत्ते को खिलाएं या लाल गाय को रोटी दें. यह उपाय शुभ माना जाता है.

बहन या बुआ को लाल वस्त्र दें

मंगलवार के दिन बहन, बुआ या किसी जरूरतमंद महिला को लाल कपड़ा दान करना शुभ फल देता है.

आटे के दीपक जलाएं

बरगद के पत्ते पर आटे के पांच दीपक बनाकर हनुमान मंदिर में जलाएं. यह उपाय संकट दूर करने वाला माना जाता है.

  Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

पहले छिना फोन, फिर धोखे से ले गया… मामा के घर जा रही नाबालिग के साथ रेलवे स्टेशन पर हुआ दुष्कर्म

Mumbai Crime News: कल्याण इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने…

Last Updated: May 17, 2026 22:38:57 IST

Windsor EV vs Honda Amaze: क्या रहेगी वैल्यू फॉर मनी कार? किसकी माइलेज ज्यादा, फीचर्स में क्या है अंतर

दोनों कारों की परफॉर्मेंस, फीचर्स और ड्राइविंग एक्सपीरिएंस के बारे में जान लेना जरूरी है.…

Last Updated: May 17, 2026 20:53:00 IST

Suzuki GSX R1000R vs Kawasaki W800 में से कौन सी स्पोर्ट्स बाइक ज्यादा किफायती? जानें फीचर्स और कीमत

आज हम बात करने जा रहे हैं Suzuki GSX R1000R vs Kawasaki W800 की. दोनों…

Last Updated: May 17, 2026 20:49:05 IST

एक जीप, 5 ‘ड्राइवर’ और मुंह में विमल… यूपी के इस ‘खतरों के खिलाड़ी’ का वीडियो वायरल!

हाथ में स्टीयरिंग, मुंह में विमल और फिर ड्राइवर ने ऐसी हालत में दौड़ाई जीप…

Last Updated: May 17, 2026 19:40:53 IST

Likeness Detection: यूट्यूब का नया फीचर देगा Deepfake से सुरक्षा, जानें कैसे काम करता है, step by step guide

यूट्यूब ने नया AI-पावर्ड Likeness Detection फीचर पेश किया है. यह फीचर आम यूजर को…

Last Updated: May 17, 2026 18:16:00 IST