Britain News: ब्रिटेन से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला को पालतू कुत्ते ने चाट लिया, जिससे उसकी हालत इतनी खराब हो गई कि डॉक्टरों को उनके हाथ-पैर काटने पड़े. जानिए पूरी घटना.
कुत्ते के चाटने से काटने पड़े हाथ-पैर
Britain Dog Lick News: लोग घरों में कुत्ते पालते हैं और उसे खूब प्यार करते हैं. अक्सर आपने देखा होगा कि कुत्ते अपने मालिक को चाट भी लेते हैं, जो आम बात हैं. लेकिन ब्रिटेन में रहने वाली महिला के साथ ऐसा नहीं हुआ. उन्हें जब कुत्ते ने चाटा तो हालत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें जिंदगी और मौत के बीच जूझना पड़ा. इस एक आम सी बात ने महिला की जिंदगी खराब कर दी और संक्रमण फैलने के कारण डॉक्टरों को उसके हाथ-पैर तक काटने पड़े.
जुलाई 2025 में एक दिन जब मनजीत संघा दोपहर में काम से घर लौटीं और उन्हें तबीयत खराब महसूस हुई. अगली सुबह, हालत इतनी खराब हो गई कि वह बेहोश हो गईं. उनके हाथ-पैर बर्फ की तरह ठंडे पड़ गए थे, होंठ बैंगनी हो गए थे और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. इसके बाद उन्हें तुरंत वॉल्वरहैम्प्टन के न्यू क्रॉस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ICU में भर्ती किया. डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें सेप्सिस नामक बीमारी हुई है. आपको बता दें कि सेप्सिस ऐसी खतरनाक स्थिति है जिसमें इंफेक्शन शरीर को नुकसान पहुंचाने लगता है. अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान महिला को छह बार दिल का दौरा पड़ा और कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा. संक्रमण तेजी से फैल रहा था, इसलिए सर्जरी के दौरान डॉक्टरों को उनके दोनों पैर घुटने के नीचे से और दोनों हाथ काटने पड़े, ताकि बीमारी आगे न बढ़े.
डॉक्टरों का कहना है कि संक्रमण की शुरुआत तब हुई होगी जब उसके कुत्ते ने उसके किसी छोटे घाव या खरोंच को चाट लिया होगा. इससे कुत्ते की लार में मौजूद बैक्टीरिया उसके खून में प्रवेश कर गए. कैपनोसाइटोफागा कैनिमोरस नामक बैक्टीरिया कुत्तों में पाया जाता है, जो उनके लिए हानिरहित होता है. हालांकि, गंभीर मामलों में यह मनुष्यों में सेप्सिस जैसी बीमारियां या यहां तक कि मृत्यु का कारण भी बन सकता है.
सेप्सिस आपके शरीर के विभिन्न हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। सेप्सिस के कुछ सामान्य लक्षणों में शामिल हैं:
Neeraj Singh Murder: सालों बाद, पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या का मामला, एक…
Amit Shah Press Conference: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अभी छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे…
Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition vs Hyundai Ioniq 5: को लेकर भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में…
चलिए जानते हैं दोनों स्कूटरों के बीच अंतर और आपके लिए कौन सा ज्यादा किफायती…
Silver Price Today 19 May 2026: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव…
Gold Price Today 19 May 2026 : मंगलवार (19 मई, 2026) को भी सोने की…