Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Shani Asta 2026: शनि देव 13 मार्च को मीन राशि में अस्त हो रहें हैं, इसके बाद वे 41 दिनों तक अस्त ही रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब शनि अस्त होते हैं तो यह समय कुछ लोगों के लिए समय अनुकूल रह सकता है, वहीं कुछ राशियों को चुनौतियों और परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है.
शनि देव होने जा रहे हैं अस्त,अगले 41 दिनों तक इन राशियों को रहना होगा सतर्क
Shani Asta 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय का देवता माना जाता है और उनकी चाल में बदलाव का असर सभी राशियों पर देखा जाता है. ग्रह गणना के अनुसार 13 मार्च की शाम 7 बजकर 13 मिनट पर शनि मीन राशि में अस्त हो जाएंगे. इसके बाद वे 22 अप्रैल तक, यानी लगभग 41 दिनों तक, इसी अवस्था में रहेंगे. इस दौरान कुछ राशियों को राहत मिल सकती है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह समय चुनौतियों से भरा भी रह सकता है. आइए जानते हैं किन राशियों को इस समय अधिक सतर्क रहने की जरूरत पड़ सकती है.
शनि के अस्त होने के बाद कर्क राशि के जातकों को अपने फैसलों में काफी सावधानी बरतनी होगी. जल्दबाजी में लिया गया निर्णय परेशानी बढ़ा सकता है. इस समय गुस्सा और अहंकार से दूर रहना बेहतर रहेगा. बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, क्योंकि छोटी बात भी विवाद का रूप ले सकती है. कामकाज के क्षेत्र में कुछ अड़चनें सामने आ सकती हैं और पारिवारिक माहौल में भी तनाव महसूस हो सकता है.
कन्या राशि वालों के लिए भी शनि की यह स्थिति बहुत अनुकूल नहीं मानी जा रही. निजी जीवन के साथ-साथ कामकाज में भी रुकावटें आ सकती हैं. मेहनत करने के बावजूद परिणाम मिलने में समय लग सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा. इस दौरान खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए आर्थिक मामलों में सतर्क रहें. फिलहाल बड़े निवेश से बचना और आय के नए स्रोतों पर ध्यान देना समझदारी होगी.
शनि मकर राशि के स्वामी माने जाते हैं,इसलिए मकर राशि के लोगों के लिए भी यह समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है,जो काम तेजी से आगे बढ़ रहे थे, उनमें अचानक रुकावट आ सकती है. पैसों का प्रवाह धीमा पड़ सकता है और आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है.
Bulandshahr Monkey Throws Money: बुलंदशहर में एक हैरतअंगैज घटना ने सबको चौंका दिया. दरअसल कचहरी…
Immuniy Booster Juice: कई लोग सालभर सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित रहते हैं. ऐसे…
दोनों कारों की कीमत में अंतर है. अगर आप इन दोनों ही कारों को लेकर…
अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे…
Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…
Jagatsinghpur DRDA Office Case: ओडिशा में डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट एजेंसी (DRDA) के दफ़्तर में महिलाओं…