<
Categories: एस्ट्रो

Shani Uday 2026: 30 साल बाद बना दुर्लभ सहयोंग, शनि हो रहे हैं मीन राशि में उदय, 3 राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव

Shani Uday 2026: शनि का गोचर सबसे महत्वपुर्ण होता है, क्योंकि इसका असर सभी राशि के जातको पर पड़ता है, शनि जल्द ही मीन राशि में उदय होने वाले है, इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, आइये जानते हैं कौन सी 3 राशियां रहेगी सबसे ज्यादा प्रभाव में.

Shani Uday 2026 Rashifal: शनि देव को कर्मफलदाता, न्याय के देवता बताया गया है और अनुशासन से जोड़ा गया हैं. कहा जाता है कि शनि देव व्यक्ति को कर्म के अनुसार फल देते हैं. ऐसे ही ज्योतिष शास्त्र में भी शनि ग्रह का गोचर सबसे महत्वपुर्ण होता है, क्योंकि जब भी शनि अपनी चाल बदलते हैं, तो उसका असर सभी राशि के जातको पर पड़ता है, कुछ राशि वालों को शनि के गोचर से लाभ होता है, तो कई राशि के लोगों को इस दौरान संभलकर रहने की जरूरत होती है. इसलिए शनि का नक्षत्र परिवरितन और राशि परिवर्त दोनों ही अहम माना जाता है.

पंचांग के अनुसार इस समय शनि ग्रह मीन राशि में गोचर कर रहे हैं, सानी साल 2026 में शनि चाल बदलकर उदय अवस्था में आने वाले हैं, कहा जाता है कि जब शनि उदय अवस्था में होते हैं, तो सबसे ज्यादा  प्रभावशाली होते हैं. ऐसे में शनि के मीन राशी में उदय अवस्था में होने का असर सभी राशि के लोगों पर पड़ेगा, कुछ को लाभ मिलेगा, तो कई राशि के लोगों को सावधान भी रहना होगा. लेकिन 3 राशि के लोगों पर इसका असर सबसे ज्यादा दिखने वाला हैं. आइये जानते हैं यहां कौन सी है वो राशियां

मीन राशि में होंगे शनि उदय, जानें कौन सी 3 राशि पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

मिथुन राशि (Gemini horoscope)

मीन राशि में शनि का उदय होना मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद लाभदायक होने वाला है. शनि मिथुन राशि के 10वें भाव में उदित होंगे, जिसे कर्म का भाव माना जाता हैं. ऐसे में अगर मिथुन राशि के लोग नई जॉब की तलाश कर रहे हैं, तो आपको अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. पिता के साथ आपके संबंध सुधरते सकते हैं. तरक्की के नए अवसर आपको इस दौरान मिलने वाले हैं.

तुला राशि (Libra Horoscope)

मीन राशि में शनि के उदय होने से तुला राशि वालों को भी लाभ मिलने वाला है. तुला राशि में शनि छठे भाव में उदित होंगे. कानूनी मामलो से छूटकारा मिलेगा. छात्रों के लिए समय सफलता दिलाने वाला रहेगा. इस दौरान आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी. आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. रुका हुआ या फिर अटका पैसा आपको वापस मिल सकता हैं. परिवार का महौल खुशनुमा रहेगा. कोई दोस्त आपको बिजनेस में नई डील दिलवा सकता है. निवेश के लिए समय अच्छा होगा.

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

मीन राशि में शनि का उदय होना मकर राशि को भी मालामाल बनाने वाला है, क्योंकि मकर राशि के स्वामी स्वयं शनि देव हैं। शनि मकर राशि के तीसरे भाव में उदित होंगे। ऐसे में आपको हर काम में भाई-बहनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा. धन लाभ के बड़े अवसर आपको इस दौरान प्राप्त हो सकते हैं. पिता की मदद से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है.  इस दौरा आपको बिजनेस में भी बड़ा मुनाफा हो सकता हैं. विदेश यात्रा या छोटी दूरी की यात्र के योग बन रहे हैं. इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Share
Published by
Chhaya Sharma

Recent Posts

Silver Price Today 18 May 2026: जानें देश के शहरों में क्या हैं चांदी के दाम?

Silver Price Today 18 May 2026: सोमवार (18 मई, 2026) को भी सोने की कीमतों…

Last Updated: May 19, 2026 09:05:27 IST

Joke of the Day: गाली की परिभाषा बताओ? प्रोफेसर के पूछने पर छात्र ने दिया ऐसा जवाब, सुन माथा पकड़ लेंगे

Funny Joke of the Day: योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर लोगों को ज्यादा से…

Last Updated: May 18, 2026 19:43:03 IST

Gold Price Today 18 May 2026: सप्ताह के पहले सोने के दाम गिरे या बढ़ी कीमत, जानें अपने शहरों के रेट्स

Gold Price Today 18 May 2026: सप्ताह के पहले दिन सोमवार (Gold Price Today 18…

Last Updated: May 19, 2026 09:05:59 IST

Lauki Khichdi Recipe: वजन कम करने में मदद करती है लौकी की खिचड़ी, झटपट इस आसान तरीके से करें ट्राई

गर्मी के मौसम में लौकी काफी फायदेमंद होती है, जो लोग अपना वजन कम करना…

Last Updated: May 18, 2026 19:01:23 IST

PAK vs BAN: मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास, पाक के खिलाफ ठोका शतक, ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेशी बैटर

Mushfiqur Rahim Century: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज मुशफिकुर…

Last Updated: May 18, 2026 16:43:18 IST

CM Yogi on Namaz: प्यार से नहीं माने तो… सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को सीएम योगी की चेतावनी

CM Yogi on Namaz: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में सार्वजनिक…

Last Updated: May 18, 2026 16:30:13 IST