<
Categories: एस्ट्रो

26 नवंबर को शुक्र करेंगे वृश्चिक राशि में गोचर! इन 4 राशियों को लगेगी लॉटरी, धन लाभ संग होगी करियर में तरक्की

Shukra Gochar 2025: ज्योतिष गणना के अनुसार, कुछ ग्रह नक्षत्रों की स्थिति बेहद शुभ होने जा रही है. सुख-समृद्धि, सौंदर्य, प्रेम, विवाह शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशि के लोगों को काफी ज्यादा लाभ होने वाला है. धन लाभ होने की संभावना है, तरक्की के अवसर मिल सकते हैं और लव लाइफ में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है.

Shukra Gocha In Vrishchik Rashi 2025: ज्योतिष गणना में ज्योतिष में शुक्र ग्रह का गोचर बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह भौतिक सुख-सुविधा, प्रेम, रिश्ते, धन और कला जैसे जीवन के कई पहलुओं पर प्रभाव करता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, 26 नवंबर बुधवार के दिन सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहे हैं और 20 दिसंबर तक इसी स्थिति में रहेंगे. ऐसे में कई राशि के लोगों को इस दौरान सबसे ज्यादा लाभ होने वाला है. धन की प्राप्ति होगी, तरक्की के अवसर मिलेंगे, लव लाइफ में प्यार विश्वास बढ़ेगा. चलिए जानते हैं कौन है वो लकी राशियां

वृश्चिक में शुक्र के गोचर से इन 4 राशियों को होगा सबसे ज्यादा लाभ

मेष राशि  (Aries Horoscope)

वृश्चिक राशि में शुक्र का गोचर होने से मेष राशि के लोगों को फायदा होने वाला हैं। मेष राशि में शुक्र का गोचर अष्टम भाव में होने जा रहा है. ऐसे में धन लाभ होने की पूरी संभावना है. प्रसिद्धि और पहचान मिलेगी. कोई रूका हुआ काम इस दौरान आसानी से पूरा हो जाएगा. परिवार के लोगों का सहयोग आपको मिलेगा. किसी पूराने मित्र से मिलकर खुश हो सकते हैं. 

तुला राशि (Libra Horoscope)

शुक्र ग्रह के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से तुला राशि के लोगों की किस्मत चमकने वाली है.  तुला राशि में शुक्र का गोचर दूसरे भाव में होने जा रहा है, जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. लव लाइफ में प्यार बढ़ेगा और अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे. मित्र के सहयोग से आपको किसी काम में सफलता मिल सकती है. नौकरी में प्रमोशन के चांस भी इस दौरान बन रहे हैं.

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

शुक्र ग्रह के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से वृश्चिक राशि के जातकों को भी सबसे ज्यादा लाभ होने वाला है. शुक्र ग्रह का गोचर वृश्चिक राशि के पहले भाव में हो रहा है. ऐसे में आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा. पिता से आपको सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार में किसी पूराने काम को लेकर की गई मेहनत इस दौरान आपको फल देगी. नौकरी में आपके काम से बॉस खुश हो सकते हैं.  

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

वृश्चिक राशि में शुक्र का गोचर होने से धनु राशि के लोगों का भाग्य चमकने वाला है.  शुक्र का गोचर धनु राशि के बारहवें भाव में हो रहा है. ऐसे में आपका इस दौरान  कामुकता की ओर झुकाव रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है.  कार्यस्थल पर आपको सफलता मिलेगी. कोई अच्छा निवेश आप इस दौरान कर सकते हैं. लव लाइफ में आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

आज चांदी का भाव 6 अप्रैल 2026: चांदी के रेट पर टिकी सबकी नजर! आज राहत की चमक या महंगाई का झटका?

Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…

Last Updated: April 6, 2026 11:00:43 IST

ऋषभ पंत ने किया ऐसा काम, जिसे देख इमोशनल हुए LSG के मालिक संजीव गोयनका, वायरल हुआ खास मोमेंट

Sanjeev Goenka Emotional: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत…

Last Updated: April 6, 2026 10:52:33 IST

दिल्ली में पहली बार होगी पेड़ों की गणना, केंद्र ने जारी किए ₹2.9 करोड़; 3 चरणों में पूरा होगा काम

Delhi Tree Census: दिल्ली में पहली बार पेड़ों की गिनती की जाएगी. जिसके लिए केंद्र…

Last Updated: April 6, 2026 10:49:06 IST

राज कपूर से ‘नफरत’ 38 साल कमरे में गुजारे, भारत की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों किया

Suchitra Sen Controversy: एक्ट्रेस सुचित्रा सने ने हिंदी सिनेमा के महान शो-मैन राज कपूर संग…

Last Updated: April 6, 2026 10:50:03 IST

SDM Jyoti Maurya: फिर जागी मोहब्बत! एक हुए SDM ज्योति मौर्या और पति आलोक, हर सुबह होगी अब साथ

SDM Jyoti-Alok Maurya: उत्तर प्रदेश की मशहूर और अक्सर चर्चाओं में रहीं  SDM ज्योति मौर्य…

Last Updated: April 6, 2026 10:38:49 IST

Delhi Gold Price 6 April: सोने की कीमतों ने मचाई खलबली! दिल्ली में आज खरीदें या करें इंतजार?

Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…

Last Updated: April 6, 2026 11:01:44 IST