<
Categories: एस्ट्रो

वास्तु दोष दूर करने के लिए इन स्थानों पर बांधें कलावा, घर में आएगी ‘सकारात्मक ऊर्जा’

कलावा बांधकर घर के दोष दूर किया जा सकता है. कलावा घर के खास स्थानों पर बांधने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सुख-समृद्धि आती है.

वास्तु टिप्स: हिंदू धर्म में कलावा का विशेष महत्त्व है. किसी भी पूजा या शुभ अवसर पर पुजारी हाथ में मौली बांधते हैं. ऐसा माना जाता है कि ये नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हैं, लेकिन घर के वास्तु दोष को दूर करने में भी ये उपयोगी है. 
कलावा बांधकर घर के दोष दूर किया जा सकता है. कलावा घर के खास स्थानों पर बांधने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सुख-समृद्धि आती है. कई वास्तु विशेषज्ञों ने घर की ऊर्जा को शुद्ध करने के लिए इस सरल उपाय का सुझाव दिया है.

कलावे का महत्व

वास्तु शास्त्र में कलावा या मौली को रक्षा कवच माना जाता है. लाल-सफेद या पीले-सफेद धागा गणेश, हनुमान और लक्ष्मी की कृपा का प्रतीक हैं. यह बुरी नजर, तंत्र-मंत्र और वास्तु दोषों से बचाता है. लाल धागा शक्ति देता है, जबकि सफेद रंग का धागा शुद्धता का प्रतीक है. इससे घर में ऊर्जा संतुलित होती है, पारिवारिक कलह कम होता है और धन-स्वास्थ्य बढ़ता है.

मुख्य द्वार पर

मुख्य द्वार ऊर्जा का प्रवेश द्वार होता है. अगर यहां दोष हो तो घर में नकारात्मकता आती है. प्रवेश द्वार की ऊर्जा संतुलित करने के लिए कोने, कुंडी, चौखट या हैंडल पर कलावा बांधें, इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश  नहीं करती और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. उत्तर-पूर्व या दक्षिण दिशा वाले द्वार के लिए यह उपाय विशेष लाभकारी है.  

रसोई में उपयोग

रसोई धन और स्वास्थ्य का केंद्र है. अगर रसोई में दोष हो तो घर में तंगी-बीमारी आती है. रसोई घर में गैस चूल्हा, चिमनी, अलमारी हैंडल या कोने पर कलावा बांध सकते हैं. अगर दक्षिण-पूर्व दिशा में रसोई हो तो ये उपाय विशेष असरदार होता है. 

यहां भी असरकारी है मौली

अक्सर घरों में टंकी या किसी नल से पानी का रिसाव होता ही है. पानी रिसाव भी धन हानि का संकेत देता है. इसके लिए एक उपाय के तौर पर टंकी, नल या पाइप जोड़ पर कलावा बांध सकते हैं. लेकिन साथ ही प्लंबर को बुलाकर टंकी और नल की फिटिंग भी चेक करवाएं. जब टंकी उत्तर-पूर्व दिशा में होती है तो आमतौर पर समस्या उत्पन्न करती है. 

बांधने के नियम

साफ-सुथरा स्थान चुनें, नया कलावा लें. कलावा बांधने के लिए मंगलवार और गुरुवार शुभ दिन हैं. अपने मन को सकारात्मक रखें, मंत्र जपें: ‘ॐ गं गणपतये नमः’ या ‘ॐ हं हनुमते नमः’. इसके बाद पुराने बंधे हुए कलावे को खोलकर न्य कलावा बांधें. पुराने कलावे को पेड़ की जड़ में डाल दें या नदी में विसर्जित करें.
  
डिस्क्लेमर: यह एक सामान जानकारी है. जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ सलाह लें.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

Vivo T5 Lite 44W 5G vs Oppo Find X10: कौन से फोन में मिलेंगे स्मार्ट और एडवांस फीचर्स? किसमें मिलेगा अच्छा कैमरा

दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…

Last Updated: May 30, 2026 21:47:34 IST

Yamaha FZX vs Jawa 42: पावर से लेकर परफॉर्मेंस तक कौन किससे बेहतर? किसमें मिलेंगे लेटेस्ट फीचर्स

दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…

Last Updated: May 30, 2026 22:19:51 IST

इश्क, रफ्तार और मौत! दरोगा की क्रेटा ने पलभर में कुचल दी 3 जिंदगियां, लखनऊ हादसे पर मचा बवाल

Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…

Last Updated: May 30, 2026 19:24:50 IST

यूनिफार्म सिविल कोड सभी भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में होगा लागू ! केन्द्र सरकार की नई पहल

UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…

Last Updated: May 30, 2026 18:57:46 IST

UP पुलिस का साहसिक कार्य, 1 लाख के इनामी बदमाश एहसान को किया ढ़ेर

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…

Last Updated: May 30, 2026 18:53:40 IST

केन्द्र सरकार की नई पहल, अब हवाई जहाज से पहुंचेगा NEET परीक्षा का पेपर

NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…

Last Updated: May 30, 2026 18:51:54 IST