होम / Jharkhand News: माओवादियों का स्थापना दिवस, कई इलाकों में पोस्टर बाजी

Jharkhand News: माओवादियों का स्थापना दिवस, कई इलाकों में पोस्टर बाजी

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : September 22, 2023, 1:30 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Dharamveer Sinha, Jharkhand News: झारखंड के बोकारो जिले के उग्रवाद प्रभावित कई गांव में नक्सलियों के पोस्टर बाजी से इलाके में दहशत है। बीते एक दशक के बाद झारखंड में नक्सलियों की गतिविधि एकबार बढ़ी है। गौरतलब है कि 21 सितंबर से पूरे एक सप्ताह तक, माओवादी अपना स्थापना दिवस मना रहा है। इस निमित्त जगह-जगह पोस्टर बाजी कर स्थापना दिवस को सफल बनाने और अपने संगठन को विस्तार करने इरादे जता, पुलिस को चुनौती दे रही है। झारखंड में अब प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीपीसी और पीएलएफआई कमजोर पड़ गए हैं। पिछले कुछ सालों में पुलिस की ओर से लगातार चलाए गए अभियान की वजह से ऐसा संभव हुआ है।

झारखंड पुलिस के लिए कई नक्सली बड़ी चुनौती

झारखंड पुलिस के अनुसार राज्य में अब मात्र 91 सक्रिय माओवादी बचे हैं। इन माओवादियों के खात्मे के लिए सुरक्षा बलों की 86 कंपनियां लगी हुई है। इनमें सीआरपीएफ की 31 कंपनियां है। झारखंड में पिछले एक साल के दौरान 45 इनामी नक्सली कम हो गए। साल भर पहले झारखंड में इनामी नक्सलियों की संख्या 136 थी जो अब घटकर 91 पर पहुंच गई है। झारखंड में इस साल 21 नक्सलियों ने सिलेंडर किया। 181 नक्सली गिरफ्तार हुए, और 7 नक्सली मारे गए हैं। वैसे झारखंड पुलिस के लिए अभी भी कई नक्सली चुनौती है। झारखंड में इस समय एक करोड़ के चार, पच्चीस लाख के 8 , पंद्रह लाख के 15 और दस लाख इनाम के 12 नक्सली हैं।

16 जिलों में माओवादियों का प्रभाव

देशभर में अति प्रभाव वाले 25 में से 8 जिले झारखंड के हैं। झारखंड के 8 जिले माओवादियों के सक्रियता के लिहाज से अति माओवाद प्रभाव श्रेणी में है। वैसे कमोवेश राज्य के 16 जिलों में माओवादियों का प्रभाव है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक पूर्व में देश भर के 90 जिले प्रभावित थे लेकिन अब इसकी संख्या घट कर 70 रह गई है। केंद्र में 70 में से 25 जिलों को अति प्रभाव वाला माना गया। इन 25 में से 8 जिले झारखंड के हैं।

Also Read:-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

UN: इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने दिया ये सख्त आदेश-Indianews
Lok Sabha Election: दिन का अंत आतंकी धमाकों से होता…, सीएम योगी ने कांग्रेस-सपा पर बोला हमला-Indianews
Human trafficking: नौकरी का झांसा देकर कंबोडिया ले गए; कराते थे यह काम, आंध्र प्रदेश के 27 लोग घर लौटे- Indianews
Gujarat: घर में गूंजी किलकारी तो पिता की गई नेतागिरी, जानें क्यों बीजेपी पार्षद हुए अयोग्य करार-Indianews
Bengaluru cafe blast case: एनआईए की कई राज्यों में छापेमारी के बाद, बेंगलुरु कैफे विस्फोट मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार- Indianews
Uttar Pradesh: बच्चे का लिंग पता करने के लिए पति ने चीर दिया गर्भवती पत्नी का पेट, मिली आजीवन कारावास की सजा- Indianews
Prajwal Revanna Case: प्रज्वल रेवन्ना की बढ़ी मुश्किलें, विदेश मंत्रालय ने इस मामले भेजा नोटिस-Indianews
ADVERTISEMENT