होम / Raipur News: छत्तीसगढ़ में आज से शुरू होगी धान खरीदी, नहीं लगेगा बायोमेट्रिक सिस्टम

Raipur News: छत्तीसगढ़ में आज से शुरू होगी धान खरीदी, नहीं लगेगा बायोमेट्रिक सिस्टम

Deepak Vishwakarma • LAST UPDATED : November 1, 2023, 1:54 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Raipur News: छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी के बीच छत्‍तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू हो रही है। सरकारी खरीदी केंद्रों में धान बेचने के लिए कल से टोकन कटना शुरू हुआ। ऑन लाइन और ऑफ लाइन दोनों तरीके से टोकन काटे जा रहे हैं।

आज 20 जिलों की एक हजार समितियों में टोकन कटा है। पहले दिन धान बेचने के लिए कुल 8 हजार 157 टोकन कटा है। इसमें सबसे ज्‍यादा धमतरी में 1775 किसानों ने टोकन लिया है। इन 8 हजार से ज्‍यादा टोकनों से किसान करीब 3 लाख क्विंटल से ज्‍यादा धान बेचेगें।

20 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीदी

जानकारी के अनुसार इस बार सरकार ने 20 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीदी करने की घोषणा की है। अभी तक यह लिमिट 15 क्विंटल प्रति एकड़ था। सरकार ने इस बार 125 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्‍य रखा है। इस बार धान कामन के लिए निर्धारित समर्थन मूल्य 2183 रुपये और ग्रेड-ए धान के लिए 2203 रुपये प्रति क्विंटल है।

पहले दिन ही खरीदी केंद्रों में भरपूर आवक

खाद्य विभाग के शीर्ष अफसरों ने बताया कि प्रदेश के धान खरीदी केंद्रों में पहले दिन 3 लाख क्विंटल से ज्‍यादा धान पहुंचेगा। इनमें अकेले धमतरी के 95 खरीदी केंद्रों में 58661 क्विंटल धान पहुंचेगा, क्‍योंकि सबसे ज्‍यादा टोकन इसी जिला में कटा है।

धान छत्‍तीसगढ़ की प्रमुख फसल

जानकारों के अनुसार इस वर्ष 12 नवंबर को दिवाली है इसी वजह से धान खरीदी केंद्रों में भरपूर आवक रहेगी। ज्‍यादातर किसान त्‍योहार से पहले ही धान बेचने का प्रयास करेंगे। धान छत्‍तीसगढ़ की सबसे प्रमुख फसल है और किसानों की आय का सबसे बड़ा जरिया भी है।

धान खरीदी में 1001 का संयोग

पहले दिन की धान खरीदी में 1001 का शुभ संयोग जुड़ गया है। प्रदेश में आज 20 जिलों में किसानों ने धान बेचने के लिए टोकन कटाया। धमतरी के बाद सबसे ज्‍यादा बालोद 1382 किसानों ने टोकन लिया है। महासमुंद में 1233, रायपुर में 833, गरियाबंद में 790 और राजनांदगांव 561 टोकन शामिल है। 20 जिलों में कटे इन टोकनों का जोड़ 1001 है। यानी पहले दिन के लिए कुल 1001 टोकन कटा है।

9 हजार रुपये इनपुट सब्सिडी

प्रदेश की मौजूदा सरकार किसानों को धान पर प्रति एकड़ 9 हजार रुपये इनपुट सब्सिडी (बोनस) देती है। यह पैसा किसानों को बाद में किस्‍तों में मिलता है, जबकि धान का समर्थन मूल्‍य बेचने के चार दिन के भीतर किसानों के बैंक खातों में पहुंच जाता है। इस बार किसान पूरी तरह आश्‍वस्‍त हैं कि सरकार जिसकी भी आए अतिरिक्‍त लाभ मिलेगा ही। इसी वजह से किसान बेफिक्र होकर धान बेचने की तैयारी में है।

धान पर बोनस देने की घोषणा

बता दें कि 2018 में चुनाव के पहले कांग्रेस ने धान पर बोनस देने की घोषणा की थी। इसकी वजह से चुनाव के दौरान किसानों ने धान बेचना बंद कर दिया था। हालांकि कांग्रेस की तरफ से यह बात स्‍पष्‍ट किया गया कि सरकार बनी तो सभी किसानों की बोनस का लाभ मिलेगा।

बिना बायोमेट्रिक के धान बेच सकेंगे किसान

वही केंद्र सरकार ने इस वर्ष समर्थन मूल्‍य (MSP) धान बेचने के लिए बायोमेट्रिक अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए पंजीयन के दौरान किसानों का आधार नंबर भी लिया गया है। छत्‍तीसगढ़ के किसानों फिलहाल बिना बायोमेट्रिक के भी धान बेच सकेंगे।

इस संबंध में खाद्य सचिव ने सभी कलेक्‍टरों को पत्र जारी कर दिया है। खाद्य विभाग के अफसरों के अनुसार बायोमेट्रिक मशीन की व्‍यवस्‍था नहीं हो पाई है। इस वजह से भारत सरकार से राहत मांगी गई थी। इस पर भारत सरकार ने कुछ दिनों की राहत दे दी है।

किस जिला में किनते किसानों ने कराया पंजीकरण

  • जिला – टोकन – धान की मात्रा
  • बस्‍तर – 03 – 146.00
  • काकेर – 38 – 1441.60
  • कोंडागांव – 01 – 58.80
  • बिलासपुर – 41 – 1845.20
  • जीपीएम – 25 – 1379.20
  • मुंगेली – 16 – 827.20
  • रायगढ़ 03 176
  • सारंगढ़ 13 226.80
  • बालोद 1382 46352.80
  • बेमेतरा 448 23543.60
  • दुर्ग 417 20076.80
  • कवर्धा 64 3184.40
  • राजनांदगांव 561 25445.60
  • खैरागढ़ 271 13261.60
  • मोहला 49 1917.20
  • बलौदाबाजार 194 8129.60
  • धमतरी 1775 58661.20
  • गरियाबंद 790 24677.20
  • महासमुंद 1233 48610.00
  • रायपुर 833 26487.60

Also Read:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rahul Gandhi: ‘आपने पहली बार सार्वजनिक रूप से उनका…’, राहुल गांधी का पीएम मोदी के अडानी-अंबानी तंज पर पलटवार -India News
PM Modi: क्या आप कांग्रेस से नाता तोड़ेंगे? पीएम मोदी ने सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर डीएमके को दी चुनौती -India News
Air India Express: यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था करेगी एयर इंडिया, कंपनी में चल रही है क्रू की कमी -India News
Thailand Visa Exemption: थाईलैंड जाने वाले भारतीयों के लिए अच्छी खबर! पर्यटकों के लिए बढ़ा वीजा छूट कार्यक्रम -India News
US News: एचआईवी फैलाने की जानबूझकर की कोशिश, अमेरिकी शख्स ने 30-50 पुरुषों और लड़कों के साथ बनाया यौन संबंध! -India News
Security Forces: सुरक्षाबलों के साथ कुलगाम में ताजा मुठभेड़, एक आतंकी ढेर -India News
China Lunar Mission: चीन का गुप्त चांग’ई 6 मिशन दे रहा साज़िश और चिंता को जन्म, क्या है ड्रैगन का प्लान? -India News
ADVERTISEMENT