India News (इंडिया न्यूज), Bihar Weather Update: बिहार में एक बार फिर मौसम में बदलाव होने जा रहा है, जिससे लोगों को स्वेटर के साथ-साथ छाता भी निकालना होगा। रविवार और सोमवार को राज्यभर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने इसके लिए चेतावनी जारी की है। इन दो दिनों के दौरान पटना सहित अन्य जिलों में बादल छाए रहेंगे, जिससे दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
MP Weather Update: फेंगल तूफान ने बदला हवाओं का रुख, बर्फबारी और बारिश का जारी हुआ अलर्ट
Bihar Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, इन दो दिनों में दोपहर के समय हल्की ठंड बढ़ेगी, जबकि रात में ठंड का असर थोड़ा कम रहेगा। यह बदलाव उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हो सकता है। इसके अलावा, एक चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर-पूर्व असम में समुद्र तल से औसत 3.1 किमी ऊपर बना हुआ है, जो हवा के पूर्वी और पश्चिमी समिश्रण के कारण बिहार के मौसम में बदलाव लाएगा।
इस बदलाव के कारण दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जबकि रात के तापमान में 4 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। शुक्रवार को पटना और प्रदेश के 33 शहरों में तापमान में 4.3 डिग्री की गिरावट आई थी। पटना का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस था, जो कि इस मौसम का सबसे कम तापमान था। सबसे अधिक तापमान गया में 27 डिग्री दर्ज किया गया, जो सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान था।
UP Weather Update: ठंड ने ली करवट! पछुआ हवाओं के कारण तापमान में गिरावट, बारिश का अलर्ट