India News (इंडिया न्यूज), Bihar Weather Update: बिहार में इस समय कड़ाके की ठंड का दौर चल रहा है। सर्दी के साथ-साथ सुबह के समय घने कोहरे की चादर भी फैली हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार, बिहार के विभिन्न जिलों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा रहेगा। साथ ही, 09 दिसंबर को बिहार के 12 जिलों में बारिश का भी पूर्वानुमान जताया गया है। इस सप्ताह की शुरुआत ठिठुरन और सर्द हवाओं के साथ हो रही है।
मौसम विभाग विशेषज्ञ कुमार गौरव के मुताबिक, एक चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण असम के आसपास समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर बना हुआ है। इसके कारण उत्तर और दक्षिण बिहार के जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही, 11 दिसंबर तक बिहार के 24 जिलों में घने कोहरे का प्रभाव रहेगा, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Bihar Weather Update
UP Weather Update: ठंडी हवाओं से जनजीवन हुआ प्रभावित, घने कोहरे के साथ 43 जिलों में बारिश का अलर्ट
आज सुबह बिहार के विभिन्न जिलों में कोहरा घना है, जिनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, और मधुबनी जैसे जिले शामिल हैं। इन जिलों में घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रहेगी। इसके साथ ही, पछुआ हवा भी चलने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ेगी।
इस दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान 12 से 16 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। 08 दिसंबर को रोहतास जिले के डेहरी शहर में अब तक का सबसे कम तापमान 7.5°C दर्ज किया गया। इसके अलावा औरंगाबाद, जमुई, और सासाराम में भी तापमान कम रहा। इसलिए, लोगों को सर्दी और कोहरे से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
MP Weather Update: बर्फीली हवाएं और धुंध का असर, कड़ाके की ठंड का अलर्ट