Hindi News / Bihar / Former Banka Mp Manorama Singh Passes Away Wave Of Mourning Among Supporters Cm Nitish Expressed Grief

बांका की पूर्व सांसद मनोरमा सिंह का निधन, समर्थकों में शोक की लहर ; सीएम नीतीश ने जताया शोक

India News (इंडिया न्यूज), Manorama Singh Death : बांका की पूर्व सांसद मनोरमा सिंह (92) का रविवार को पटना स्थित उनके निजी आवास पर निधन हो गया। वह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर सिंह की पत्नी थीं। उन्होंने पटना स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।उनके निधन की खबर सुनकर मलयपुर समेत पूरे जमुई में […]

BY: Ashish kumar Rai • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Manorama Singh Death : बांका की पूर्व सांसद मनोरमा सिंह (92) का रविवार को पटना स्थित उनके निजी आवास पर निधन हो गया। वह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर सिंह की पत्नी थीं। उन्होंने पटना स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।उनके निधन की खबर सुनकर मलयपुर समेत पूरे जमुई में शोक की लहर दौड़ गई।

‘नहीं बचेंगे जिम्मेदार अधिकारी…’, दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल का दावा, कहा- दिल्ली में वोटर लिस्ट से काटे जा रहे नाम

पूर्व सांसद के निधन पर सीएम ने जताया शोक

पूर्व सांसद एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व० चन्द्रशेखर सिंह की धर्मपत्नी मनोरमा सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना प्रकट की। अपने शोक संदेश में सीएम ने कहा कि स्वर्गीय मनोरमा सिंह एक कुशल राजनीतिज्ञ थीं। सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी रुचि थी। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

‘इंशाअल्लाह जीत हमारी होगी …’, लालू की मौजूदगी में मुसलमानों से ये क्या बोल गए तेजस्वी यादव, जानिए क्या है बवाल मामला?

सीएम ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की ।

पूर्व CM चन्द्रशेखर की पत्नी थीं मनोरमा सिंह

मनोरमा सिंह बिहार की प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ थीं। उनके दिवंगत पति चंद्रशेखर सिंह बिहार के मुख्यमंत्री थे। वे 1980 के दशक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य के रूप में बिहार के बांका से लोकसभा के लिए चुनी गईं। वे 1984 में बांका से लोकसभा के लिए चुनी गईं, लेकिन 1985 में उनके पति के दिल्ली में मंत्री बनाए जाने के बाद उन्होंने सीट खाली कर दी। 1986 में उनके पति की मृत्यु हो गई और 1986 में एक और उपचुनाव कराना पड़ा। उन्होंने 1986 के बांका उपचुनाव में जनता पार्टी के जॉर्ज फर्नांडीस के खिलाफ 156,853 वोटों के मुकाबले 186,237 वोटों से जीत हासिल की। ​​हालांकि, वे 1989, 1991 और 1996 में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में बांका से चुनाव हार गईं।

वहीं मनोरमा देवी के पति चन्द्रशेख अगस्त 1927 – 9 जुलाई 1986) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य थे और अगस्त 1983 से मार्च 1985 तक बिहार के 16वें मुख्यमंत्री रह रहे हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के मंत्रालय में कई केंद्र राज्य मंत्री ने भी किया काम। वे चार बार बिहार विधानसभा के लिए चुने गए और कुछ बार संसद के लिए भी चुना गया। वे कपड़ा मंत्रालय के पहले मंत्री भी थे।

दिल्ली- NCR में बदला मौसम, गरज चमक के साथ बरसीं पानी की बौछारें, सांस पर प्रदूषण का पहरा अब भी बरकरार

Tags:

biharChandrashekar Singhdeathmadhepura Latest newsMadhepura NewsManorama SinghMPpolitical newsचंद्रशेखर सिंहनिधनबिहारमनोरमा सिंहसांसद
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
कैंसर का जानी दुश्मन है ये पौधा, 300 पार पहुंचे डायबिटीज को आड़े हाथ ले कर देगा कंट्रोल, जानें सेवन का तरीका!
कैंसर का जानी दुश्मन है ये पौधा, 300 पार पहुंचे डायबिटीज को आड़े हाथ ले कर देगा कंट्रोल, जानें सेवन का तरीका!
Advertisement · Scroll to continue