Hindi News / Bihar / Saharsa News Fish Were Looted As Soon As Cm Nitish Kumar Left Officials Kept Watching Video Viral

Saharsa News: CM नीतीश कुमार के जाते ही लूट ली गई मछलियां, देखते रह गए अधिकारी; वीडियो Viral

India News Bihar(इंडिया न्यूज) Saharsa News: बिहार के सहरसा जिले में शुक्रवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला. यहां सीएम नीतीश कुमार के जाने के बाद लोगों ने जमकर मछलियां लूटीं। अब मछलियों की लूट का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार को सहरसा दौरे पर गए थे। यहां […]

BY: Ashish kumar Rai • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News Bihar(इंडिया न्यूज) Saharsa News: बिहार के सहरसा जिले में शुक्रवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला. यहां सीएम नीतीश कुमार के जाने के बाद लोगों ने जमकर मछलियां लूटीं। अब मछलियों की लूट का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार को सहरसा दौरे पर गए थे। यहां उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। सीएम के इस कार्यक्रम में मत्स्य विभाग की ओर से एक प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।

Be Happy का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, दिल को छू जाएगा Abhishek Bachchan संग नजर आई इनायत वर्मा की मुस्कान

रोकने पर भी नहीं माने लोग

एक बड़ा सा बायोफ्लॉक लगाया गया और उसमें पानी भरा गया। सीएम ने इस बायोफ्लॉक में मछलियां भी डालीं। कुछ देर बाद जैसे ही सीएम नीतीश कुमार वहां से निकले, लोगों की भीड़ उन मछलियों को लूटने के लिए दौड़ पड़ी। लोग उन मछलियों को लूटने के लिए दौड़ पड़े। अब मछलियों को लूटने का अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वाकया सहरसा जिले के अमरपुर में आयोजित एक प्रदर्शनी के दौरान हुआ।

Bihar Board 12th Result 2025: मालामाल हो जाएंगे 12वीं बोर्ड के टॉपर्स, मिलेगी इतनी बड़ी राशि, सुनकर जश्न मानाने लगे छात्र

Saharsa News: CM नीतीश कुमार के जाते ही लूट ली गई मछलियां

एक दिवसीय दौरे पर गए सीएम

शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार एक दिवसीय दौरे पर सहरसा गए थे। यहां विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन करने के बाद वे पटना लौट आए। उद्घाटन के दौरान मछली प्रदर्शनी भी लगाई गई थी, जिसमें खूबसूरत मछलियां दिख रही थीं। सीएम के जाने के बाद लोग उन मछलियों को लूटने लगे। कुछ लोग तो मछलियों के साथ पानी में उतरकर मौज-मस्ती करने लगे।

मत्स्य विभाग को हुआ नुकसान

जिला मत्स्य अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि यहां मछली पकड़ने का डेमो आयोजित किया गया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद अचानक ग्रामीणों की भीड़ बायोफ्लॉक में घुस गई और न सिर्फ मछलियों को लूटा बल्कि बायोफ्लॉक को भी नुकसान पहुंचाया। इस घटना में करीब 45 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।

किसकी कंजूसी के चक्कर में बदनाम हुआ तिरुपति मंदिर का प्रसाद? आखिर खुल ही गया 300 साल से छिपाया गया ये गहरा राज?

Tags:

Bihar CM Nitish KumarBreaking India NewsIndia newsIndia news Biharlatest india newstoday india news
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue