Hindi News / Bihar / Women Brutallly Murder In Bihar Khargaria In Land Dispute

Bihar: आंखें निकाली, जीभ काटी, बिहार के खगड़िया में महिला की बेरहमी से हत्या, पति और देवर की भी इसी विवाद में जान गई

India News (इंडिया न्यूज़), Bihar, खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले में भूमि विवाद को लेकर कथित तौर पर 45 वर्षीय एक महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मामला खगड़िया के पसराहा थाना के महद्दीपुर बहियार का है। एक महिला का शव मिलने का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव काफी बुरी हालत […]

BY: Roshan Kumar • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Bihar, खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले में भूमि विवाद को लेकर कथित तौर पर 45 वर्षीय एक महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मामला खगड़िया के पसराहा थाना के महद्दीपुर बहियार का है। एक महिला का शव मिलने का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव काफी बुरी हालत में था। महिला में हत्या काफी बेरहमी से की गई। शव की पहचान सुलेखा देवी के रूप में हुई। घटना उस वक्त हुई जब महिला खेत में काम करने जा रही थी।

  • 2014 में पति की हत्या हुई
  • लोगों ने सड़क जाम किया
  • चार पर मामला दर्ज

बताया जा रहा है की हत्या जमीन विवाद में की गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर शव को बहियार से लाकर एनएच-31 पर लेकर आ गए और फिर सड़क जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार जमीन विवाद में ही महिला के पति बब्लू सिंह की भी हत्या 2014 में की गई थी।

PM Modi: पीएम मोदी के दौरे से पहले बिहार पहुंचे शिवराज सिंह, किसानों को दी बड़ी खुशखबरी, जानें क्या मिलेगा लाभ

Bihar

चार पर मामला दर्ज

मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना शनिवार शाम की है, दो बाइक पर सवार चार लोगों ने महिला की पिटाई की, चाकू से उसकी आंखें निकाल लीं, उसकी जीभ काट दी और उसके निजी अंगों को क्षत-विक्षत कर दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पहचान की गई

पीड़ित परिवार के सदस्यों ने अपने पांच पड़ोसियों पर आरोप लगाया है, जिनकी पहचान महेंद्र सिंह, रूलो सिंह, राजदेव सिंह, फुलुंगी सिंह और श्याम कुमार सिंह के रूप में हुई है। दोनों परिवारों के बीच पांच बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। महिला के पति और देवर की हत्या भी इसी आरोप में कर दी गई थी। इस मामले में आरोपी जमानत पर है।

302 का मुकदमा दर्ज

उपमंडलीय पुलिस अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि पुलिस ने सभी पांच आरोपियों के खिलाफ 302 (हत्या के लिए) सहित भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।

यह भी पढ़े-

Tags:

Bihar crime newsBihar Hindi NewsBihar Latest NewsBihar Newscrime news

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue