Hindi News / Entertainment / Boney Kapoor Gets Emotional On Malaika Aroras Show Son Arjun Kapoor Breaks Down In Tears

Malaika Arora के शो में Boney Kapoor हुए इमोशनल, बेटे अर्जुन कपूर की इस वजह से छलके आंसू

India News (इंडिया न्यूज़), Boney Kapoor Emotional on Malaika Arora Show: टीवी का मोस्ट पॉपुलर डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ (Jhalak Dikhhla Jaa 11) इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। बता दें कि ‘झलक दिखला जा 11’ का लेटेस्ट एपिसोड बेहद खास रहा। इस बार झलक के मंच पर बॉलीवुड के […]

BY: Nishika Shrivastava • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Boney Kapoor Emotional on Malaika Arora Show: टीवी का मोस्ट पॉपुलर डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ (Jhalak Dikhhla Jaa 11) इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। बता दें कि ‘झलक दिखला जा 11’ का लेटेस्ट एपिसोड बेहद खास रहा। इस बार झलक के मंच पर बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) बतौर गेस्ट पहुंचे। इस दौरान शो पर काफी मस्ती का माहौल रहा। खास बात ये भी रही कि इस शो की जज बोनी के बेटे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हैं। ऐसे में पहली बार दोनों को आमने-सामने देखा गया। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें बोनी को इमोशनल होकर रोते देखा गया।

पिता के लिए अर्जुन ने दिया स्पेशल मैसेज

आपको बता दें कि ‘झलक दिखला जा 11’ का नया प्रोमो सामने आ चुका है। इस प्रोमो में शो के होस्ट ऋत्विक धनजानी, बोनी कपूर से कहते हैं कि उनके लिए एक गिफ्ट है। इसके बाद ऋत्विक उन्हें स्क्रीन की तरफ देखने के लिए कहते हैं। स्क्रीन पर अर्जुन कपूर का एक वीडियो प्ले किया जाता है, जिसमें अर्जुन अपने पिता को स्पेशल मैसेज देते हैं।

IIFA Awards 2025 Winners:’अमर सिंह चमकीला’ और ‘पंचायत 3’ ने मारी बाजी, विक्रांत-कृति बने बेस्ट ऐक्टर

Boney Kapoor Emotional on Malaika Arora Show

इस वजह से बोनी कपूर के छलके आंसू

इस वीडियो में अर्जुन कपूर अपने पिता बोनी कपूर के लिए कहते हैं, “हैलो पापा, उम्मीद करता हूं, आप शो को एन्जॉय कर रहे होंगे। सबसे पहले तो ये कहना चाहूंगा कि मेरे पापा इस दुनिया के सेल्फलेस इंसान हैं, जो खुद के बारे में न सोचकर दूसरों की खुशियां पहले सोचते हैं।” खुद के लिए बेटे की ये बात सुनकर बोनी काफी इमोशनल हो जाते हैं और उनके आंखों से आंसू छलक जाते हैं। उन्हें रोता देख तुरंत फराह खान उन्हें गले लकार संभालती हैं। वहीं, मलाइका बड़े ही प्यार से एक्सप्रेशन देती हैं। अरशद वारसी भी उन्हें देखकर इमोशनल होते नजर आते हैं।

‘झलक दिखला जा 11’ के कंटेस्टेंट्स

इस बार शो में कई पॉपुलर सेलेब्स कंटेस्टेंट्स आए हैं, जैसे शोएब इब्राहिम, विवेक दहिया, उर्वशी ढोलकिया, अंजलि आनंद, करुणा पांडे, राजीव ठाकुर, शिव ठाकरे, संगीता फोगाट, तनिषा मुखर्जी और श्रीराम चंद्रा।

 

Read Also:

Tags:

Arjun kapoorBoney kapoorEntertainment NewsEntertainment News In HindiHindi NewsJhalak Dikhhla Jaa 11Malaika AroraNews in Hindiअर्जुन कपूरझलक दिखला जा 11बोनी कपूर

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue