होम / Malti Marie Birthday: प्रियंका-निक ने सेलिब्रेट किया बेटी मालती का बर्थडे, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

Malti Marie Birthday: प्रियंका-निक ने सेलिब्रेट किया बेटी मालती का बर्थडे, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

Simran Singh • LAST UPDATED : January 17, 2024, 9:15 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Malti Marie Birthday, दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास 15 जनवरी 2024 को 2 साल की हो चुकी है। ऐसे में फैंस स्टार की बेटी के जन्मदिन की तस्वीरें देखन के लिए बेताब थे। हालांकि निक और प्रियंका ने अभी तक मालती की जन्मदिन पार्टी की तस्वीरें पोस्ट नहीं की हैं, लेकिन हमें कुछ अंदर की तस्वीरें मिलीं जो एक्ट्रेस की मैनेजर अंजुला आचार्य द्वारा शेयर की गईं है।

दूसरे जन्मदिन के जश्न में इस अंदाज में दिखा परिवार

अंजुला आचार्य द्वारा अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा बेबी मालती मैरी को गोद में लिए नजर आ रही है। निक जोनास उनके बगल में खड़े थे और उनके सामने टेबल पर एक बड़ा एल्मो केक रखा हुआ है। बर्थडे में मालती लाल पैंट के साथ लाल दिल वाले गुलाबी स्वेटर में बटन की तरह प्यारी लग रही थी। उसने गुलाबी रंग का हेडबैंड लगा रखा था। इस दौरान प्रियंका बेहद खूबसूरत लाल ड्रेस में नजर आईं। निक भी उनके साथ जुड़ गए और लाल हुडी पहने नजर आए। निक और पीसी दोनों ने ‘हैप्पी बर्थडे’ टोपी पहनी थी। वहीं बर्थडे की सजावट भी एल्मो-थीम वाली लगती है। Malti Marie Birthday

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

अंजुला द्वारा शेयर की गई एक और फोटो बूथ तस्वीर में वह प्रियंका चोपड़ा के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों के कोलाज में एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा भी नजर आईं। वह नीले रंग के आउटफिट के ऊपर सिल्वर जैकेट पहने नजर आईं।

Anjula Acharia Instagram Story
Anjula Acharia Instagram Story

बर्थडे का वीडियो हुआ वायरल

इस बीच, अंजुला आचार्य द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में मालती मैरी को अपने जन्मदिन की तैयारी में मदद करने का प्रयास करते हुए दिखा जा सकता है। वह गुब्बारा फुलाने की कोशिश कर रही है, लेकिन फिर भाग जाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

समुद्र तट पर मनाया बर्थडे

इससे पहले निक, प्रियंका और मालती की समुद्र तट पर बर्थडे मनाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थी। एक वीडियो में निक और प्रियंका समुद्र तट पर हाथ में हाथ डाले चलते नजर आ रहे हैं। मालती को कैवनॉघ जेम्स और दिव्या अखौरी सहित परिवार और दोस्तों के साथ समुद्र तट पर भी देखा गया था। निक के भाई फ्रैंकलिन जोनास भी इस जश्न का हिस्सा थे। एक फोटो में वह तस्वीरें क्लिक करती नजर आ रही थीं, जबकि दूसरे हाथ में उन्होंने एक बड़ी पतंग पकड़ रखी थी। यदि आपने अभी तक झलकियाँ नहीं देखी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

प्यार से रचाई शादी

आखिर में बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने 15 जनवरी 2022 को सरोगेसी के माध्यम से अपने पहले बच्चे मालती मैरी का स्वागत किया था।

 

ये भी पढ़े:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT