होम / Parineeti-Raghav Wedding: CM अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पहुंचे उदयपुर

Parineeti-Raghav Wedding: CM अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पहुंचे उदयपुर

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : September 24, 2023, 1:42 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) कल यानी 24 सितंबर को उदयपुर के शाही महल में अपने जीवन साथी राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। उनकी शादी में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की है। अब राजनीति जगत से भी बड़े नाम उदयपुर पहुंच रहें हैं। पहले आप सांसद संजय सिंह परिणीति और राघव की शादी के लिए उदयपुर पहुंचे थे। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) भी वेडिंग वेन्यू पर पहुंच गए हैं।

उदयपुर पहुंचे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान

आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए राजनीति से जुड़े कई नामी शख्सियत उदयपुर पहुंचे हैं। अब अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान भी उनकी शादी में शरीक होने के लिए वेडिंग वेन्यू में पहुंच गए हैं। दोनों नेताओं को टाइट सिक्योरिटी के साथ उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अरविंद और भगवंत मान राघव और परिणीति की सगाई में भी नजर आए थे।

परिणीति और राघव की शादी में पहुंचे ये सितारे

परिणीति और राघव की शादी में भाग्यश्री, बीके शिवानी और तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम शैलेश लोढ़ा पहुंच चुके हैं। उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कंफर्म किया कि वो परिणीति की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगी। इसके साथ ही परिणीति के जीजा निक जोनस शायद अपने टूर की वजह से शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे।

शुरु हुए प्री-वेडिंग फंक्शन

अब दोनों उदयपुर के लीला पैलेस में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 24 सितंबर को परिणीति और राघव की शादी होगी। 22 सितंबर की रात से प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं।

 

Read Also: परिणीति चोपड़ा की शाही शादी में पहुचेंगी सानिया मिर्जा, बेस्ट फ्रेंड को पोस्ट शेयर कर दी बधाई (indianews.in)

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Farhan Akhtar ने Agni का पहला पोस्टर किया जारी, आग की लपटों से लड़ते दिखे प्रतीक गांधी -Indianews
Tawaifs Role in Indian History: भारत के स्वतंत्रता की गुमनाम कहानी, फ्रिडम फाइटर कि लिस्ट में ये भी शामिल-Indianews
Green Thai Chicken Curry: लंच में ट्राई करें शानदार ग्रीन थाई चिकन करी, बनाने में है बेहद आसान -Indianews
America: अमेरिकी कॉलेज के छात्रों ने फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों पर किया अपमानजनक टिप्पणी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल-Indianews
Mango Fruit Smoothie: सुबह नाश्ते में टेस्टी और हेल्दी खाने के लिए ट्राई करें ये रेसिपी -Indianews
Kareena Kapoor Khan बनीं UNICEF इंडिया की नेशनल एंबेसडर, तस्वीरें शेयर कर जाहिर की खुशी -Indianews
वरुण धवन के घर पहुंचे Ranbir Kapoor-Alia Bhatt, क्यूट Raha पापा की गोद में आईं नजर -Indianews
ADVERTISEMENT